{"_id":"61141ffdbad2c2390e038f04","slug":"kerala-announces-onam-bonus-for-govt-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: सरकारी कर्मचारियों के लिए ओणम बोनस की घोषणा, एडवांस में ले सकते हैं 15000 रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: सरकारी कर्मचारियों के लिए ओणम बोनस की घोषणा, एडवांस में ले सकते हैं 15000 रुपये
Thu, 12 Aug 2021 12:37 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:37 AM IST
सार
बोनस के लिए पात्र नहीं होने वाले कर्मचारियों को 2,750 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा
विज्ञापन
पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
केरल सरकार ने ओणम पर्व के मद्देनजर बुधवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए 4,000 रुपये बतौर बोनस की घोषणा की। राज्य के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने एक बयान में कहा कि बोनस के लिए पात्र नहीं होने वाले कर्मचारियों को 2,750 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, कर्मचारी अपनी सैलरी से 15,000 रुपये तक ओणम एडवांस के रूप में ले सकते हैं, जिसे पांच समान किश्तों में चुकाना पड़ेगा। बयान में कहा गया है कि सभी अंशकालिक और आकस्मिक कर्मचारी भी 5,000 रुपये का अग्रिम लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
सेवा पेंशनभोगियों और जो भागीदारी पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त हुए थे, उन्हें 1,000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा। राज्य में कोविड-19 महामारी की स्थिति के बावजूद, सरकार 13 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ पहुंचा रही है।
विज्ञापन