{"_id":"58af6e4a4f1c1b0953b26625","slug":"kerala-actress-abduction-case-how-the-mastermind-was-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयालम अभिनेत्री से छेड़छाड़ का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मलयालम अभिनेत्री से छेड़छाड़ का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
एजेंसी/ कोच्चि
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
मलयालम अभिनेत्री से छेड़छाड़ के एक हफ्ते बाद मामले के मुख्य आरोपी पल्सर सुनी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पल्सर और अपराध में उसके सहभागी वी पी विगीश जैसे ही आत्मसमर्पण के लिए स्थानीय अदालत परिसर में पहुंचे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जब पुलिस उन दोनों को जबरन कस्टडी में ले रही थी उस वक्त कोर्ट परिसर में काफी नाटकीय माहौल बन गया था। एरनाकुलम रेंज के आईजी पी विजयन ने कहा कि हमने अपने लोगों को शहर में चारों तरफ फैला रखा था। उन्होंने आरोपियों को अंतत: पकड़ लिया। गौरतलब है कि तमिल और तेलुगु फिल्मों की स्टार को 17 फरवरी को की रात को उनकी कार में अपहरण कर लिया गया था और आरोपियों ने दो घंटे तक उनके साथ बदसलूकी की थी। बाद में आरोपी अभिनेत्री को छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
न्यूज चैनलों द्वारा प्रसारित विजुअल में एरनाकुलम कोर्ट परिसर में दोनों आरोपियों को जबरन हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है। दोनों आरोपी हेलमेट पहनकर पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट परिसर में पहुंचने में कामयाब रहे। सुनी विगीश के साथ कोर्ट परिसर में वकील की ड्रेस में पहुंचा था, लेकिन वकीलों ने उन्हें पहचान लिया और पुलिस को सतर्क कर दिया।
विज्ञापन