फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Actress Abduction Case: How The 'Mastermind' Was Caught

मलयालम अभिनेत्री से छेड़छाड़ का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2017 12:06 PM IST
एजेंसी/ कोच्चि
एजेंसी/ कोच्चि Updated Fri, 24 Feb 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Kerala Actress Abduction Case: How The 'Mastermind' Was Caught
सांकेतिक चित्र

मलयालम अभिनेत्री से छेड़छाड़ के एक हफ्ते बाद मामले के मुख्य आरोपी पल्सर सुनी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पल्सर और अपराध में उसके सहभागी वी पी विगीश जैसे ही आत्मसमर्पण के लिए स्थानीय अदालत परिसर में पहुंचे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जब पुलिस उन दोनों को जबरन कस्टडी में ले रही थी उस वक्त कोर्ट परिसर में काफी नाटकीय माहौल बन गया था। एरनाकुलम रेंज के आईजी पी विजयन ने कहा कि हमने अपने लोगों को शहर में चारों तरफ फैला रखा था। उन्होंने आरोपियों को अंतत: पकड़ लिया।  गौरतलब है कि तमिल और तेलुगु फिल्मों की स्टार को 17 फरवरी को की रात को उनकी कार में अपहरण कर लिया गया था और  आरोपियों ने दो घंटे तक उनके साथ बदसलूकी की थी। बाद में आरोपी अभिनेत्री को छोड़कर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


न्यूज चैनलों द्वारा प्रसारित विजुअल में एरनाकुलम कोर्ट परिसर में दोनों आरोपियों को जबरन हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है। दोनों आरोपी हेलमेट पहनकर पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट परिसर में पहुंचने में कामयाब रहे। सुनी विगीश के साथ कोर्ट परिसर में वकील की ड्रेस में पहुंचा था, लेकिन वकीलों ने उन्हें पहचान लिया और पुलिस को सतर्क कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed