Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Accused working for the Bishnoi gang arrested; how did he keep tabs on film stars in Mumbai?

केरलम: बिश्नोई गैंग के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई में फिल्मी सितारों पर कैसे रखता था नजर?

Sat, 14 Nov 2026 01:00 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, त्रिशूर
पीटीआई, त्रिशूर Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 14 Nov 2026 01:00 PM IST
सार

केरलम पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंधों के आरोप में 27 वर्षीय गुरुमूर्ति को गिरफ्तार किया है। तमिलनाडु निवासी आरोपी ओट्टापालम में दूध के बूथ पर काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, गिरोह से जुड़े लोगों ने उसकी पत्नी के बैंक खाते में पैसे भेजे थे। आइए जानते हैं कि आरोपी मुंबई में फिल्मी सितारों पर कैसे नजर रखता था? 

विज्ञापन
Kerala: Accused working for the Bishnoi gang arrested; how did he keep tabs on film stars in Mumbai?
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंध रखने के आरोप में पलक्कड़ जिले से गिरफ्तार किए गए 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने मुंबई में फिल्म सितारों की तस्वीरें ली थीं। उन्हें गिरोह के संदिग्ध सदस्यों के साथ साझा किया था। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने शनिवार को दी।
विज्ञापन


आरोपी कहां का रहने वाला है? 
आरोपी गुरुमूर्ति, जो तमिलनाडु का रहने वाला है, उसको गुरुवार रात त्रिशूर सिटी पुलिस की एक विशेष टीम ने ओट्टापालम से गिरफ्तार किया। वहां वह एक दूध के बूथ पर काम कर रहा था, जो स्थानीय पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ओट्टापालम आने से पहले वह नवी मुंबई, महाराष्ट्र के भरत खांडिवली वेस्ट इलाके में रहता था। पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी मिलने के बाद कि बिश्नोई गिरोह से जुड़े कुछ लोग केरलम में छिपे हो सकते हैं, त्रिशूर ईस्ट पुलिस थाने में गुरुवार को एक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मुंबई में क्या करता था? 
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह हत्या और जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) के कई मामलों में शामिल है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगे की जांच से पता चला है कि गुरुमूर्ति मुंबई में एक फोटोग्राफर के तौर पर काम करता था। वह फिल्म सितारों की तस्वीरें लेता था और उनकी गतिविधियों पर नजर रखता था।

पुलिस ने बताया कि इन तस्वीरों और सितारों की गतिविधियों की जानकारी कथित तौर पर विदेश में बैठे बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को भेजी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इसके बदले में, गिरोह के सदस्यों ने कथित तौर पर तमिलनाडु के उडुमलपेट में उसकी पत्नी के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे।

पुलिस अभी क्या जांच कर रही? 
शुक्रवार को एक अदालत ने गुरुमूर्ति को पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि जांच के सिलसिले में पुलिस उसे उडुमलपेट ले जाने की योजना बना रही है। जांच के तहत, पुलिस उसकी पत्नी के बैंक खाते का विवरण भी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि देश भर में बिश्नोई गिरोह द्वारा की गई हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों में उसकी कथित संलिप्तता का पता लगाने के लिए उससे विस्तृत पूछताछ और सबूत जुटाने की जरूरत है।


किस धारा से मामला दर्ज किया? 
यह मामला 'गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम' (यूएपीए) की धारा 18 के तहत दर्ज किया गया है, जो आतंकवादी कृत्यों की साजिश रचने, प्रयास करने या उनमें मदद करने से संबंधित है। गुरुमूर्ति पिछले कई महीनों से ओट्टापालम इलाके में रह रहा था और काम कर रहा था। पुलिस ने जांच में केरलम आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) की मदद मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के बारे में केंद्रीय एजेंसियों को भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed