फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: 57 out of 59 accused arrested in Harassed case of minor girl, victim had accused 62 people

Kerala: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 59 में से 57 आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने 62 लोगों पर लगाया था आरोप

Sun, 19 Jan 2025 11:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथनामथिट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथनामथिट्टा Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kerala: 57 out of 59 accused arrested in Harassed case of minor girl, victim had accused 62 people
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
केरल के पथनामथिट्टा जिले में एक दलित लड़की के कथित यौन शोषण के सनसनीखेज मामले में रविवार को एक और आरोपी को पकड़ने के साथ ही कुल 59 में से अब तक 57 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नाबालिग के यौन शोषण के मामले में एक बयान में कहा कि 25 वर्षीय युवक को रविवार सुबह उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 13 वर्ष की उम्र से 62 लोगों ने उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन


10 जनवरी को दर्ज किया गया था पहला केस
जिला पुलिस प्रमुख वीजी विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में पहला मामला 10 जनवरी को इलावुमथिट्टा पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। दो आरोपियों को छोड़कर सभी सूचीबद्ध आरोपियों को व्यापक जांच के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों आरोपी इस समय विदेश में हैं।
विज्ञापन


चार पुलिस थानों में दर्ज किए गए हैं कुल 30 मामले
महिला आईपीएस अधिकारी एस अजिता बेगम के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल जिला पुलिस प्रमुख की देखरेख में मामले की जांच कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के बयान के आधार पर जिले के चार पुलिस थानों में कुल 30 मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों में पांच नाबालिग भी शामिल हैं। जांच से पता चला है कि पीड़िता के साथ कम से कम पांच बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जिसमें कार के अंदर और जनवरी, 2024 में पथनामथिट्टा जनरल अस्पताल में हुई घटनाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरीके से वारदात को दिया गया था अंजाम- पुलिस
पुलिस ने बताया, अब तक की जांच में पता चला है कि कई आरोपियों ने लड़की से पथानामथिट्टा के निजी बस स्टैंड पर मुलाकात की थी। इसके बाद उसे वाहन में अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। पीड़िता अब 18 वर्ष की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed