{"_id":"6208d75da0d3201bfa375d16","slug":"kenya-former-pm-raila-odinga-daughter-eye-treatment-by-ayurveda-getting-successful-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayurveda: आयुर्वेदिक दवाओं से ठीक हुईं केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी की आंखें, केरल में चल रहा है इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ayurveda: आयुर्वेदिक दवाओं से ठीक हुईं केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी की आंखें, केरल में चल रहा है इलाज
Sun, 13 Feb 2022 03:33 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Feb 2022 03:33 PM IST
सार
बेटी की आंखों का इलाज कराने के लिए दुनिया भर में भटक चुके केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री को राहत भारत आकर मिली है। यहां उनकी बेटी का आयुर्वेदिक इलाज चल रहा है और उसकी हालत में उल्लेखनीय सुधार आया है।
विज्ञापन
केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री राइला ओडिंगा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री राइला ओडिंगा अपनी बेटी की आंखों का इलाज कराने के लिए इस समय केरल के कोच्चि में हैं। वह अपनी बेटी का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से कराने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा, तीन महीने के इलाज के बाद उसकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है। यह मेरे परिवार के लिए एक बड़ा आश्चर्य है कि अब हमारी बेटी लगभग सबकुछ देख सकती है।
विज्ञापन
राइला ओडिंगा ने आगे कहा कि इन पारंपरिक दवाओं का उपयोग करने से आखिरकार मेरी बेटी को उसकी देखने की शक्ति वापस मिल गई है और इससे हमारे अंदर बहुत विश्वास का संचार हुआ है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इलाज की इस पद्धति (आयुर्वेद) को अफ्रीका ले जाने के लिए और इलाज के लिए हमारे देशी पौधों का उपयोग किए जाने के लिए चर्चा की है।
विज्ञापन
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाकात की और भारत-केन्या संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि निजी यात्रा पर भारत आए ओडिंगा ने मोदी से मुलाकात की, जिन्होंने लगभग साढ़े तीन साल बाद केन्याई नेता से मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं के बीच दशकों से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। मोदी ने भारत और केन्या में 2008 के बाद से ओडिंगा के साथ अपनी कई मुलाकात के साथ-साथ 2009 और 2012 में वाइब्रेंट गुजरात समिट को दिए गए उनके समर्थन को याद किया।
पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी हित के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भारत-केन्या संबंधों को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने ओडिंगा को उनके अच्छे स्वास्थ्य और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। ओडिंगा 2008 से 2013 तक केन्या के प्रधानमंत्री रहे।