फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kempegowda International Airport Bengaluru introduces robots for enhanced passenger

BLR Airport: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात किए गए 10 एआई-संचालित रोबोट, यात्रियों का करेंगे मार्गदर्शन, बुनियादी सवालों का देंगे जवाब

Tue, 07 Jun 2022 07:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Jun 2022 07:24 PM IST
सार

बीएलआर एयरपोर्ट ने रोबोट का मॉडल तैयार करने के लिए आर्टिलिजेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। एयरपोर्ट ने कहा कि कम्युनिकेशन की डिफॉल्ट भाषा अंग्रेजी के साथ-साथ अतिरिक्त क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाएं होंगी।

विज्ञापन
Kempegowda International Airport Bengaluru introduces robots for enhanced passenger
ट्रायल के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात किए गए 10 एआई संचालित रोबोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (बीए) ने पैसेंजर एक्सप्रीयंस को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस संचालित सहायता रोबोट पेश किया है। मंगलवार को एक बयान में कहा गया कि अभी ट्रायल स्टेज में यात्रियों को मार्गदर्शन करने और बुनियादी सवालों के जवाब देने में मदद के लिए एयरपोर्ट पर दस रोबोट तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया जानने के बाद रोबोट की संख्या को आगे बढ़ाया जाएगा और उसकी कार्यक्षमता और सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। 

बीएलआर एयरपोर्ट ने रोबोट का मॉडल तैयार करने के लिए आर्टिलिजेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। एयरपोर्ट ने कहा कि कम्युनिकेशन की डिफॉल्ट भाषा अंग्रेजी के साथ-साथ अतिरिक्त क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाएं होंगी। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि रोबोट विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करेंगे जिनमें फ्लाइट की स्थिति, यात्री सुविधा सेवाएं, दिशात्मक सहायता, खुदरा और खाद्य और पेय सामग्री की जानकारी आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया है, 'ये रोबोट टर्मिनल के जरिए ऑटोमैटिकली नेविगेट करेंगे और यात्रियों को उनके वांछित स्थानों पर ले जाएंगे। यदि किसी कारण से रोबोट सवालों का जवाब देने में असमर्थ होते हैं तो यात्रियों को रोबोट स्क्रीन पर ही वीडियो कॉल के जरिए तुरंत 'एयरपोर्ट हेल्प डेस्क' से जोड़ा जाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed