{"_id":"629f520aa8e4216e455fb690","slug":"kempegowda-international-airport-bengaluru-introduces-robots-for-enhanced-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"BLR Airport: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात किए गए 10 एआई-संचालित रोबोट, यात्रियों का करेंगे मार्गदर्शन, बुनियादी सवालों का देंगे जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BLR Airport: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात किए गए 10 एआई-संचालित रोबोट, यात्रियों का करेंगे मार्गदर्शन, बुनियादी सवालों का देंगे जवाब
Tue, 07 Jun 2022 07:24 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 07 Jun 2022 07:24 PM IST
सार
बीएलआर एयरपोर्ट ने रोबोट का मॉडल तैयार करने के लिए आर्टिलिजेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। एयरपोर्ट ने कहा कि कम्युनिकेशन की डिफॉल्ट भाषा अंग्रेजी के साथ-साथ अतिरिक्त क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाएं होंगी।
विज्ञापन
ट्रायल के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात किए गए 10 एआई संचालित रोबोट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (बीए) ने पैसेंजर एक्सप्रीयंस को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस संचालित सहायता रोबोट पेश किया है। मंगलवार को एक बयान में कहा गया कि अभी ट्रायल स्टेज में यात्रियों को मार्गदर्शन करने और बुनियादी सवालों के जवाब देने में मदद के लिए एयरपोर्ट पर दस रोबोट तैनात किए गए हैं।
इसमें कहा गया है कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया जानने के बाद रोबोट की संख्या को आगे बढ़ाया जाएगा और उसकी कार्यक्षमता और सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
बीएलआर एयरपोर्ट ने रोबोट का मॉडल तैयार करने के लिए आर्टिलिजेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। एयरपोर्ट ने कहा कि कम्युनिकेशन की डिफॉल्ट भाषा अंग्रेजी के साथ-साथ अतिरिक्त क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाएं होंगी।
बयान में कहा गया है कि रोबोट विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करेंगे जिनमें फ्लाइट की स्थिति, यात्री सुविधा सेवाएं, दिशात्मक सहायता, खुदरा और खाद्य और पेय सामग्री की जानकारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
इसमें आगे कहा गया है, 'ये रोबोट टर्मिनल के जरिए ऑटोमैटिकली नेविगेट करेंगे और यात्रियों को उनके वांछित स्थानों पर ले जाएंगे। यदि किसी कारण से रोबोट सवालों का जवाब देने में असमर्थ होते हैं तो यात्रियों को रोबोट स्क्रीन पर ही वीडियो कॉल के जरिए तुरंत 'एयरपोर्ट हेल्प डेस्क' से जोड़ा जाएगा।'