{"_id":"5bec35adbdec2269c33c6031","slug":"kejriwal-showing-our-government-work-through-trade-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड फेयर के जरिये केजरीवाल दिखा रहे अपना काम, सिग्नेचर ब्रिज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रेड फेयर के जरिये केजरीवाल दिखा रहे अपना काम, सिग्नेचर ब्रिज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal
दिल्ली के प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर की शुरुआत आज बुधवार से हो गयी है। इस ट्रेड फेयर को दिल्ली सरकार अपनी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के एक माध्यम के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी सरकार का हर महत्त्वपूर्ण काम यहां अनेक स्टालों के जरिए लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। हाल ही में यमुना ब्रिज पर बना सिग्नेचर ब्रिज लोगों के लिए खोल दिया गया है। उसका एक मॉडल दिल्ली पवेलियन में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।
दिल्ली सरकार राजधानी में मुहल्ला क्लीनिक और शिक्षा के परिवर्तन को अपना सबसे बड़ी सफल योजना मानती है। यही कारण है कि दिल्ली पवेलियन में इनके मॉडल विशेष तौर पर लगाए गए हैं। शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया के द्वारा लाया गया हैप्पीनेस करीकुलम दिल्ली पवेलियन में भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा राजधानी की कई सेवाओं के ऑनलाइन करने की जानकारी भी दी गई है। स्टॉल पर खड़े युवा योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी भी दे रहे हैं। दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिल्ली पवेलियन का उद्घाटन किया।