फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal expressed concern over gold being 'forced' on the road of Chief Minister Narayanasamy

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी के सड़क पर सोने को ‘मजबूर’ होने पर केजरीवाल ने जताई चिंता

Sat, 16 Feb 2019 05:03 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, पुडुचेरी
भाषा, पुडुचेरी Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 16 Feb 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal expressed concern over gold being 'forced' on the road of Chief Minister Narayanasamy
Arvind Kejriwal

सरकारी प्रस्तावों के प्रति पुडुचेरी की उप-राज्यपाल किरण बेदी के ‘‘नकारात्मक रुख’’ के विरोध में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के स्थानीय राज निवास के बाहर सड़क पर सोने की घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को चिंता जताई। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया कि ‘‘एक निर्वाचित मुख्यमंत्री (नारायणसामी) को बीती तीन रातों से सड़क पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।’’  उन्होंने पूछा, ‘‘यह कैसा लोकतंत्र है? वोटरों द्वारा चुने गए लोग हराए जा चुके लोगों के आगे भीख मांग रहे हैं। दिल्ली एवं पुडुचेरी में रहने वालों के वोट दूसरे राज्यों में रहने वालों के वोट से कमतर क्यों है?’’ 
विज्ञापन


पुडुचेरी के मुख्यमंत्री, उनकी सरकार के मंत्री और कांग्रेस एवं इसकी सहयोगी पार्टियों के विधायक 13 फरवरी से ही उप-राज्यपाल दफ्तर के बाहर धरना दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, द्रमुक की सांसद कनिमोझी ने ट्वीट किया, ‘‘यह निंदनीय है कि उप-राज्यपाल किरण बेदी इस तरह काम कर रही हैं जिससे चुनी हुई सरकार का अनादर होता है और प्रशासन का कामकाज प्रभावित होता है।’’ 


उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासनकाल में लगभग सारे राज्यपाल निरंकुश तरीके से काम कर रहे हैं। बेदी के मई 2016 में उप-राज्यपाल बनने के बाद से ही पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी और उनके बीच विभिन्न मुद्दों पर मतभेद रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed