फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal claims Gujarat BJP chief will be replaced; BJP asks him to stop daydreaming

Gujarat: केजरीवाल का दावा- AAP के डर से गुजरात में अपना प्रमुख बदलने जा रही भाजपा, भगवा पार्टी ने किया पलटवार

Tue, 23 Aug 2022 04:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 23 Aug 2022 04:57 PM IST
सार

गुजरात भाजपा के मीडिया कोऑर्डिनेटर याग्नेश दवे ने तीखा जवाब देते हुए केजरीवाल से कहा कि वह दिन में सपने देखना बंद कर दें और पाटिल के बारे में सोचने के बजाय खुद पर ध्यान दें।  

विज्ञापन
Kejriwal claims Gujarat BJP chief will be replaced; BJP asks him to stop daydreaming
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा उनकी आम आदमी पार्टी से डरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि भगवा संगठन ने अपने प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को हटाने का फैसला कर लिया है। 
विज्ञापन


भाजपा ने किया पलटवार
वहीं गुजरात भाजपा के मीडिया कोऑर्डिनेटर याग्नेश दवे ने तीखा जवाब देते हुए केजरीवाल से कहा कि वह दिन में सपने देखना बंद कर दें और पाटिल के बारे में सोचने के बजाय खुद पर ध्यान दें।  
विज्ञापन

 
दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं केजरीवाल
बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल इस समय गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

केजरीवाल का दावा- आप से डरी भाजपा
अपने दौरे के दूसरे दिन केजरीवाल ने ट्वीट किया, गुजरात में भाजपा, "आप से डरी हुई है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने सीआर पाटिल को अपनी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला किया है। क्या भाजपा आप से इतना डरती है?" 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केजरीवाल को दिन में सपने देखने के शौक : भाजपा
हालांकि, भाजपा नेता दवे ने एक बयान में कहा कि ऐसा लगता है कि केजरीवाल को 'दिन में सपने देखने का शौक' हो गया है। दवे ने कहा, "सीआर पाटिल के बारे में सोचने के बजाय आपको खुद पर ध्यान देना चाहिए।"
 
'अपनी और अपने शराब मंत्री की चिंता करें'
वहीं गुजरात भाजपा के प्रवक्ता रुतविज पटेल ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, रेवदीलाल जी, राजनीति और जनसेवा सूत्रों के मुताबिक नहीं हो सकती। भाजपा की जगह आपको अपनी और अपने शराब मंत्री (सिसोदिया) की चिंता करनी चाहिए। 

दो कैबिनेट मंत्रियों से हाल ही में छिने प्रमुख विभाग
केजरीवाल की यह टिप्पणी तब आई है जब हाल ही में गुजरात में दो कैबिनेट मंत्रियों राजेंद्र त्रिवेदी और पूर्णेश मोदी से उनके राजस्व, सड़क और भवन विभाग छीन लिए गए हैं। 

सीबीआई की एफआईआर में सिसोदिया भी शामिल
वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में नामित पंद्रह लोगों और संस्थाओं में शामिल हैं।  

केजरीवाल ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की 'गारंटी' दी
गुजरात विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत दिसंबर में होने हैं। केजरीवाल इससे पहले अपनी पार्टी के प्रचार के तहत अक्सर गुजरात का दौरा करते हैं और कई तरह की 'गारंटी' देते रहे हैं। 
  
मुफ्त बिजली, कारोबारियों के लिए 'छापे राज' से आजादी, 3000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता, 10 लाख सरकारी नौकरी और 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह जैसी गारंटी के बाद केजरीवाल ने सोमवार को सभी को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने का वादा किया। 

 
पांच बार गुजरात दौरा कर चुके केजरीवाल
आप नेता केजरीवाल अगस्त में अब तक पांच बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल और राजकोट में चुनाव प्रचार कर महीने की शुरुआत की थी। अपनी अगली यात्रा के दौरान उन्होंने जामनगर में व्यापारी समुदाय और छोटा उदयपुर जिले के बोडली में आदिवासियों से बातचीत की। बाद में उन्होंने अहमदाबाद में और फिर कच्छ के भुज में दो अलग-अलग यात्राओं के दौरान टाउन हॉल बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed