फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal accused BJP of creating fake voter lists of 'people from UP-Bihar', News in hindi

Purvanchal Issue: दिल्ली में पूर्वाचल के कितने वोटर, केजरीवाल के यूपी-बिहार पर दिए बयान पर क्यों मचा घमासान?

Fri, 10 Jan 2025 06:36 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 10 Jan 2025 06:36 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक बयान दिल्ली चुनाव में बड़े विवाद की वजह बन गया है। दरअसल, केजरीवाल ने भाजपा पर 'यूपी-बिहार के लोगों का फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाया है। अब भाजपा ने इसे पूर्वाचंल के लोगों के सम्मान के साथ जोड़ दिया है।

विज्ञापन
Kejriwal accused BJP of creating fake voter lists of 'people from UP-Bihar', News in hindi
अरविंद केजरीवाल, संयोजक, आप - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के संयोदक अरविंद केजरीवाल का एक बयान दिल्ली चुनाव में बड़े विवाद की वजह बन गया है। बता दें कि, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर 'यूपी-बिहार के लोगों' का फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाया है। अब भाजपा ने इसे पूर्वाचंल के लोगों के सम्मान के साथ जोड़ दिया है। इस बयान के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल से अपने बयान के लिए माफी की मांग की। 
विज्ञापन


दिल्ली का हर चौथा मतदाता की जड़ें यूपी-बिहार में 
दिल्ली का लगभग हर चौथा मतदाता यूपी-बिहार के इलाके से ही आता है। राजधानी की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह के मतदाताओं की बड़ी संख्या है। करीब 30 विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह के मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यही वजह है जो मामले में इतनी सियासत हो रही है।  
विज्ञापन


भाजपा ने लगाया पूर्वांचल के लोगों के अपमान का आरोप
दिल्ली प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा ने अमर उजाला से कहा कि दिल्ली का हर चौथा मतदाता पूर्वांचल से है। वह उत्तर प्रदेश और बिहार से आता है, लेकिन अपनी कठिन मेहनत से दिल्ली का निर्माण करता है। दिल्ली के निर्माण में अपना योगदान देता है, वह टैक्स देता है और निचले स्तर से लेकर सबसे ऊंचे स्तरों पर मौजूद है, लेकिन इसके बाद भी अरविंद केजरीवाल लगातार उनका अपमान करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं अरविंद केजरीवाल
भाजपा के प्रदर्शन में शामिल सोहन कुमार ने कहा कि इसके पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पूर्वांचल के लोग दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा बोझ हैं। वे ₹500 का टिकट कटाकर दिल्ली आते हैं और यहां इलाज करा कर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक मेहनतकश वर्ग की मेहनत को स्वीकार नहीं करना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed