फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KCR's attempt to create Third Front will only help the BJP Congress

तीसरा मोर्चा बनाने का केसीआर का प्रयास सिर्फ भाजपा को मदद पहुंचाएगा: कांग्रेस 

Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
Trainee Trainee भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
KCR's attempt to create Third Front  will only help the BJP Congress
चंद्रशेखर राव और ममता बनर्जी - फोटो : PTI

क्षेत्रीय पार्टियों का एक संघीय मोर्चा बनाने के तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के प्रयास की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा ने मंगलवार को कहा कि यह अगले लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा को सत्ता में लाने का प्रयास है। 

विज्ञापन

गौड़ा ने दावा किया कि राव ने विभिन्न राज्यों के जिन मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की है वह तीसरे मोर्च के उनके विचार में शामिल होने वाले नहीं हैं। क्षेत्रीय पार्टी के नेता कांग्रेस के साथ व्यापक गठबंधन का हिस्सा होंगे और संघीय मोर्चा में सिर्फ टीआरएस रह जाएगा। 

विज्ञापन


राज्य सभा सदस्य संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ क्षेत्रीय पार्टियों और राज्य के मुख्यमंत्रियों को ‘संघीय मोर्चे’ में साथ लाने का केसीआर (के. चंद्रशेखर राव) का प्रयास सिर्फ भाजपा को मदद पहुंचाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने 23 दिसंबर को ओडिशा के अपने समकक्ष बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक से भुवनेश्वर में इस संबंध में मुलाकात की थी। वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती से भी मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed