{"_id":"5ab03bf24f1c1bac758b64b3","slug":"kcr-met-mamata-banerjee-about-formation-of-federal-front-said-country-need-an-alternative-agenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता से मिले केसीआर, फेडरल फ्रंट के गठन पर हुई बात, बोले- देश को वैकल्पिक एजेंडे की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ममता से मिले केसीआर, फेडरल फ्रंट के गठन पर हुई बात, बोले- देश को वैकल्पिक एजेंडे की जरूरत
ब्यूरो/एजेंसी, कोलकाता
Updated Tue, 20 Mar 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर राव और ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले देश में कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ फेडरल फ्रंट बनाने पर चर्चा की। राज्य सचिवालय में हुई बैठक के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख ने कहा कि देश को वैकल्पिक एजेंडा और एक वैकल्पिक राजनीतिक मोर्चे की जरूरत है। देश को कुछ अच्छा चाहिए। यदि भाजपा चली जाएगी और कांग्रेस आ जाएगी तो इससे क्या कुछ चमत्कार हो जाएगा।
इन दोनों मोर्चों से अलग फेडरल फ्रंट बनाने पर हमने अभी बातचीत शुरू की है। यह मोर्चा जनता का होगा। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए एक समान विचारधारा वाले अन्य राजनीतिक दलों से बात कर रहे हैं। उन्होंने ममता के समर्थन के लिए आभार जताया और कहा कि आज की बैठक में कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने बैठक को एक अच्छी शुरुआत बताया और कहा कि राजनीति एक निरंतर प्रक्रिया है। बैठक में देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई है और आगे भी इन मुद्दों पर बैठक होंगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
राव प्रस्तावित मोर्चे में कांग्रेस को शामिल करने के सख्त खिलाफ हैं लेकिन ममता भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को भी साथ लेने के पक्ष में हैं। दोनों नेताओं ने लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ तेलुगुदेशम पार्टी और वाईएसआर कांग्रेस द्वारा पेश होने वाले अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भी चर्चा की।