फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KC Venugopal says pandemic in the country and the need for a comprehensive action plan

कोरोना पर बैठक: सोनिया बोलीं- केंद्र के पास रणनीति नहीं , कांग्रेसशासित राज्यों के साथ हो रहा भेदभाव

Sat, 17 Apr 2021 07:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 17 Apr 2021 07:55 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कांग्रेस ने देशभर में अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से लोगों को मदद करने की अपील की है।

विज्ञापन
KC Venugopal says pandemic in the country and the need for a comprehensive action plan
कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कांग्रेस ने देशभर में अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से लोगों को मदद करने की अपील की है। आज कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में देशभर में कोरोना महामारी पर विस्तार से चर्चा की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने प्रदेशों में कोरोना की स्थिति से अवगत कराया। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने पीपीसी (प्रदेश कांग्रेस समितियों) को निर्देश दिया है कि देशभर में जिस तरह से कोरोना संक्रमण का फैलाव जारी है। ऐसे में लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम तैयार कर लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना से बिगड़ रहे हालात पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है। केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को पूरी मदद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में राज्यों में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है।

विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ लड़ाई एक राष्ट्रीय चुनौती
 सोनिया ने कहा कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बताया कि उनके पास कुछ ही दिनों के टीके बचे हैं और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। क्या केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं बनती कि राज्यों को वैक्सीन मुहैया कराई जाए। सोनिया गांधी ने केंद्र पर कांग्रेस शासित राज्यों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र भाजपाशासित राज्यों को मदद पहुंचाने में पीछे नहीं है।  पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना के के खिलाफ लड़ाई एक राष्ट्रीय चुनौती है। इसपर किसी तरह की  राजनीति नहीं होनी चाहिए। कोरोना की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह से प्रभावित किया है, हमारे पास इससे निपटने की तैयारी के लिए एक साल का समय था, लेकिन हम इसके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए।  कोविड-19 संकट संबंधी पूर्वानुमान, आकलन और प्रबंधन के संदर्भ में मोदी सरकार ने कोई तैयारी नहीं की।
विज्ञापन

 

टीकाकरण की आयुसीमा पर पुनर्विचार करे सरकार
सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से 25 साल तक के युवाओं को टीका लगाने की भी मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, 'सरकार को टीकाकरण के लिए अपनी प्राथमिकता पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। 45 साल की आयुसीमा को घटाकर 25 साल करना चाहिए। बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासिचव प्रियंका गांधी ने भी हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार कोरोना पर काबू पाने में पूरी तरह असफल है।  बता दें कि देश के 12 राज्यों में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है। उसमें पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान भी शामिल हैं। यहां पर कांग्रेस की सरकार है। 

  मोदी सरकार के पास कोई रणनीति नहीं
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। चिदंबरम ने कहा कि सरकार के पास कोरोना से निपटने के लिए ना तो कोई रणनीति है और नहीं प्लानिंग। राज्य सरकारों से बात किए बिना केंद्र ने फिर से लॉकडाउन का एलान कर दिया। चिंदबरम ने कहा कि सरकार के पास कोरोना नियंत्रण के लिए वैक्सीन और इलाज की सुविधा नहीं है।
 

वैक्सीन की कमी को लेकर सवाल
दरअसल, कांग्रेस शासित राज्यों की ओर से कई बार कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस शासित राज्य पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में टीका मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया था। इस बाबत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर कोरोना टीका उपलब्ध कराने की मांग की थी।हालांकि केंद्र की ओर से कहा गया कि सभी राज्यों को टीके की खुराक पर्याप्त मात्रा में भेजी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीन पर राज्य सरकारें राजनीति कर रही है। केंद्र सभी राज्यों को टीका भेज रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed