{"_id":"597c48c84f1c1b72048b4b60","slug":"kc-tyagi-support-statement-of-mehbooba-no-attempts-should-be-made-to-dilute-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा के समर्थन में उतरे जेडीयू नेता केसी त्यागी, बोले- धारा 370 में न किया जाए परिवर्तन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महबूबा के समर्थन में उतरे जेडीयू नेता केसी त्यागी, बोले- धारा 370 में न किया जाए परिवर्तन
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने महबूबा मुफ्ती के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मैं सीएम महबूबा का समर्थन करता हूं। धारा 370 पर कोई परिवर्तन नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो देश को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Support statement of Mehbooba ji. No attempts should be made to dilute article 370 otherwise country would face problems: KC Tyagi,JDU pic.twitter.com/SGuIBDduY7
— ANI (@ANI_news) July 29, 2017विज्ञापन
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि अगर आर्टिकल 35A में छेड़छाड़ की गई तो कश्मीर में ऐसा कोई नहीं बचेगा जो तिरंगे को पकड़ सके। यानि कश्मीरियों के विशेषाधिकारों से छेड़छा़ड़ करने पर तिरंगे को थामने वाला कोई नहीं होगा। महबूबा ने यह भी कहा कि उनके लिए इंदिरा गांधी ही भारत हैं।
विज्ञापन
मुफ्ती ने यह भी कहा कि मैं केंद्र से अपील करती हूं कि लाहौर घोषणा को फिर से शुरू करें जिससे हम जम्मू-कश्मीर में शांति से रह सकें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ व्यापार मार्गों को ब्लाक नहीं किया जाना चाहिए, इसके बजाय वहां से ड्रग्स की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।