{"_id":"68481d673dca01898904773d","slug":"katra-srinagar-vande-bharat-is-running-full-passengers-will-have-to-wait-for-confirmed-tickets-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: कटरा-श्रीनगर वंदेभारत चल रही हाउसफुल, यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए करना होगा इतने दिनों का इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: कटरा-श्रीनगर वंदेभारत चल रही हाउसफुल, यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए करना होगा इतने दिनों का इंतजार
Tue, 10 Jun 2025 06:14 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 10 Jun 2025 06:14 PM IST
सार
कटरा और श्रीनगर के बीच हाल में शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हाउसफुल चल रही है। अगले एक सप्ताह तक के लिए कोई टिकट उपलब्ध नहीं है। 18 जून तक टिकटें नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
कटरा से श्रीनगर रेल यात्रा
- फोटो : PTI
विस्तार
कटरा और श्रीनगर के बीच हाल में शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हाउसफुल चल रही है। इस ट्रेन को लेकर यात्रियों का अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। अगले एक सप्ताह तक के लिए कोई टिकट उपलब्ध नहीं है। अगर आप भी इस ट्रेन में सफर की प्लानिंग कर रहे है तो आपको थोड़ा इंतजार करना हो गया या आगे की तारीख के लिए सीट की बुकिंग करनी होगी। दरअसल, इन दोनों शहरों के बीच शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस दुनिया के सबसे ऊंचे रेल आर्क ब्रिज, चिनाब रेल ब्रिज पर से गुजरती है। यह यात्रियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक, इन ट्रेनों में सीटें फुल हैं और वेटिंग चल रहा है। 9 जून तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार,एसी चेयर कार में 11 जून के लिए 142, 12 जून के लिए 118, 13 जून के लिए 73, 14 जून के लिए 73, 15 जून के लिए 49, 16 जून के लिए 13 और 18 जून के लिए 33 वेटिंग चल रहा है। एग्जीक्यूटिव चेयर कार में भी टिकट वेटिंग चल रहा है। यानी टिकट उपलब्ध नहीं है। आपको इन तारीखों के बाद के लिए ही टिकट बुक करानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
कटरा से श्रीनगर जाते समय नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एसी चेयर कार का किराया 715 रुपये है, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1320 रुपये है। इसके विपरीत जब आप श्रीनगर से कटरा के लिए एसी चेयर कार में सीट बुक कराएंगे तो किराया 880 रुपये लगेगा और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए किराया 1515 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
कटरा से पहली वंदे भारत ट्रेन (ट्रेन नंबर 26401) 8 बजकर 10 मिनट पर चलती है और यह 11 बजकर 8 मिनट पर श्रीनगर पहुंच जाती है। कटरा से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26403) 14 बजकर 55 मिनट पर चलती है और 17 बजकर 53 मिनट पर श्रीनगर पहुंच जाती है। इसी तरह, श्रीनगर से पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26404) 8 बजे चलती है और 10 बजकर 58 मिनट पर कटरा पहुंचती है। श्रीनगर से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26402) 14 बजे चलती है और 16 बजकर 58 मिनट पर कटरा पहुंचती है। दोनों शहरों के बीच सफर में 2 घंटे 58 मिनट का समय लगता है। ट्रेन बीच में बनिहाल स्टेशन पर रुकती हुई जाती है।
रेलवे की यह एक्सप्रेस ट्रेन सभी हाईटेक सुविधाओं से लैस है। इस ट्रेन में सिलिकॉन हीटिंग पैड और हीटिंग पाइप लाइन है ताकि सर्दी के मौसम में भी पानी जमने न पाए। इसके अलावा माइनस टेंपरेचर में यात्रियों को सुविधा देने के मकसद से ट्रेन के वॉशरूम और कोच में हीटर लगाए गए हैं। ट्रेन में हवाई जहाज की तरह बायो वैक्यूम टॉयलेट्स हैं जो न सिर्फ पानी की बचत करेंगे बल्कि सफाई के लिहाज से भी काफी बेहतर हैं। चार्जिंग पॉइंट से लेकर 360 डिग्री तक घूमने वाली सीटों से यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने की पूरी कोशिश की गई है।