फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Katheria resigns from Modi's cabinet, now play vital role in UP Election

कठेरिया की कैबिनेट से छुट्टी, संगठन में संभालेंगे जिम्मेदारी

Tue, 05 Jul 2016 03:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 05 Jul 2016 03:43 AM IST
विज्ञापन
Katheria resigns from Modi's cabinet, now play vital role in UP Election
रामशंकर कठेरिया - फोटो : PTI

केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी की चर्चाओं पर राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने खुद ही विराम लगा दिया है। कहा है कि अब वह सरकार का हिस्सा नहीं रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से उनकी बातचीत हो गई है।

विज्ञापन


वह राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि इससे पहले भी वह राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व संभालने के साथ ही पंजाब और छत्तीसगढ़ के प्रभारी रह चुके हैं। बता दें कि कठेरिया वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव दूसरी बार जीते थे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ नंबर 2014 को मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार में उन्हें केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव होने जा रहा है। पहले से ही कठेरिया को हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। मगर, सोमवार शाम होते-होते कठेरिया ने इसे खुद स्वीकार कर लिया। उनकी छुट्टी के पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कठेरिया को विवादित बयानों की वजह से यह खामियाजा भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Katheria resigns from Modi's cabinet, now play vital role in UP Election
Ramshankar Katheria - फोटो : pti

विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन के दौरान उन पर विवादित भाषण देने का आरोप लगा। बाद में इस पर मोदी सरकार को स्पष्टीकरण भी देना पड़ा था। दूसरा कारण उनकी परफारमेंस बताई जा रही है।

विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे कठेरिया को मोदी ने जिस उम्मीद के साथ मानव संसाधन विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी थी, उस पर वह खरे नहीं उतरे हैं। हालांकि खुद कठेरिया और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी देकर इस चुनाव में लगाया जा सकता है।उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed