फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kathak Guru Birju Maharaj says there is no dearth of those who take classical dance forward even in modern times in India

कथक गुरु बिरजू महाराज बोले : आधुनिक दौर में भी शास्त्रीय नृत्य को आगे ले जाने वालों की कमी नहीं

Thu, 02 Dec 2021 06:24 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 02 Dec 2021 06:24 AM IST
सार

पद्म विभूषण सम्मान प्राप्त 83 वर्षीय कथक गुरु बिरजू महाराज का कहना है कि फौरन ख्याति और संतुष्टि पाने की चाहत वाले आधुनिक दौर में भारत में ऐसे कई युवा हैं, जो शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को आगे ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kathak Guru Birju Maharaj says there is no dearth of those who take classical dance forward even in modern times in India
कथक की जानकारी देते पं बिरजू महाराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कठोर रियाज और समर्पण के चलते भले ही हर कोई शास्त्रीय नृत्य का रुख न करता हो, पर खुद कथक गुरु बिरजू महाराज इस स्थिति से हताश नहीं हैं। उनका कहना है कि फौरन ख्याति और संतुष्टि पाने की चाहत वाले आधुनिक दौर में भी ऐसे कई युवा हैं, जो शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को आगे ले जा रहे हैं।

विज्ञापन


अपने शिष्यों द्वारा प्यार से पंडित जी कहे जाने वाले पद्म विभूषण सम्मान प्राप्त 83 वर्षीय बिरजू महाराज के मुताबिक, युवा पीढ़ी के पास हमारी तुलना में सीखने के ज्यादा अवसर हैं। लेकिन यह भी सही है कि उनके सामने व्यवधान भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


आधुनिक दुनिया में फौरन आनंद और ख्याति युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। हालांकि, जो कलाकार जुनून के साथ परंपरा को आगे ले जाने का काम करते हैं, वे किसी भी कला और उसकी विरासत के सही वाहक हैं। शास्त्रीय नृत्य जैसी मजबूत परंपरा के साथ खड़े रहने के लिए काफी काम और समर्पण की दरकार होती है लेकिन इसका भविष्य उज्ज्वल है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे नहीं लगता कि कथक से बेहतर मैं जीवन में कुछ कर सकती हूं : रागिनी
25 वर्षीय रागिनी के मुताबिक, मुझे नहीं लगता कि कथक से बेहतर मैं जीवन में कुछ कर सकती हूं। उनका कहना है, इस कला को सीखने के लिए किसी का संगीत या नृत्य घराने से होना जरूरी नहीं है। मैं ऐसे कई लोगों और मित्रों को जानती हूं, जो किसी घराने से नहीं आते पर वे इस क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि उन्होंने संगीत और नृत्य को गंभीरता से सीखा।





20 वर्षों से सीख रही पोती
महाराज की पोती और कथक नृत्यांगना रागिनी का कहना है, घुंघरू, संगीत और नृत्य की आवाज हमारे परिवार में भाषा की तरह है। इन आवाजों से ही हम आपस में बात कर सकते हैं। घर में इस तरह ही हमारा नृत्य का सफर शुरू होता है। तीन साल की उम्र से ही कथक का प्रशिक्षण शुरू करने वाली रागिनी 20 वर्षों से यह कला सीख रही हैं। परिवार ने इसके लिए उन पर कोई दबाव नहीं बनाया। किशोरावस्था में ही उन्होंने इस परंपरा को आगे बढ़ाने की ठान ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed