{"_id":"5b2a74364f1c1bf26e8b9045","slug":"kashmir-terrorists-fired-upon-a-police-party-in-pulwama-kandizal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, 2 जवान घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, 2 जवान घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलवामा
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को आतंकियों ने पुलवामा जिले के कंडिजल में पुलिस टीम पर हमला किया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हमले में 2 जवान घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि रमजान के दौरान आतंकी घटनाओं में 17 जवान शहीद हो गए थे। केंद्र सरकार ने रमजान में सर्च ऑपरेशन पर रोक लगाई हुई थी।
विज्ञापन
Terrorists fired upon a Police party in Pulwama's Kandizal. 2 Policemen suffered injuries & are undergoing treatment. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/GBxFYlYBRd
— ANI (@ANI) June 20, 2018विज्ञापन
सेना का ऑपरेशन आल आउट शुरू
एकतरफा सीजफायर समाप्त किए जाने की घोषणा से जवानों का हौसला बढ़ गया है। रमजान में पत्थरबाजों के हिंसक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के हाथ बंधे हुए थे। अब सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ कमर कस ली है। पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सीजफायर खत्म होते ही सोमवार को बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चली जिसमें सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया।