{"_id":"65723a43e0f5be40750e8999","slug":"kashmir-cultural-center-report-india-spent-18-times-more-in-kashmir-than-pakistan-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: सांस्कृतिक केंद्र की रिपोर्ट, भारत ने कश्मीर में 18 गुना अधिक किया खर्च, यह पाकिस्तान से कहीं ज्यादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kashmir: सांस्कृतिक केंद्र की रिपोर्ट, भारत ने कश्मीर में 18 गुना अधिक किया खर्च, यह पाकिस्तान से कहीं ज्यादा
Fri, 08 Dec 2023 03:04 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वियना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वियना
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 08 Dec 2023 03:04 AM IST
सार
कश्मीर सांस्कृतिक केंद्र ने ऑस्ट्रिया के एसपीओ (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी) के साथ वियना में अपनी राजनीतिक अकादमी डब्ल्यूबीए में कश्मीर में सामाजिक-आर्थिक विकास-एक पीपुल्स पर्सपेक्टिव पर आयोजित एक चर्चा सत्र में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वियना में कश्मीर सांस्कृतिक केंद्र ने कहा है कि भारत ने अपने प्रशासित हिस्से वाले कश्मीर पर पाकिस्तान की तुलना में कम से कम 18 गुना अधिक धन खर्च किया है। कश्मीर सांस्कृतिक केंद्र, वियना ने भारतीय और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास की तुलना की है। केंद्र के निदेशक नईम खान ने तुलनात्मक आंकड़े पेश किए। उन्होंने दोनों पक्षों के बजट आवंटन की मात्रा और समाज एवं अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों पर खर्च के बारे में जानकारी दी। नईम ने कहा कि पीओके पर पाकिस्तान की ओर से खर्च की गई राशि की तुलना में भारत ने कश्मीर पर 18 गुना अधिक खर्च किया है। शिक्षा पर खर्च पाकिस्तान की तुलना में दस गुना अधिक है।
कश्मीर सांस्कृतिक केंद्र ने ऑस्ट्रिया के एसपीओ (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी) के साथ वियना में अपनी राजनीतिक अकादमी डब्ल्यूबीए में कश्मीर में सामाजिक-आर्थिक विकास-एक पीपुल्स पर्सपेक्टिव पर आयोजित एक चर्चा सत्र में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एसपीओ के संघीय शिक्षा निदेशक वोलगैंग मार्किटन ने किया।
विज्ञापन
कश्मीर सांस्कृतिक केंद्र ने ऑस्ट्रिया के एसपीओ (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी) के साथ वियना में अपनी राजनीतिक अकादमी डब्ल्यूबीए में कश्मीर में सामाजिक-आर्थिक विकास-एक पीपुल्स पर्सपेक्टिव पर आयोजित एक चर्चा सत्र में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एसपीओ के संघीय शिक्षा निदेशक वोलगैंग मार्किटन ने किया।
विज्ञापन