फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karur Tragedy BJP annamalai Tamil Nadu Stampede Vijay no fault questions from DMK govt Why not enough police

Karur Tragedy: BJP बोली- करुर की भगदड़ में विजय की गलती नहीं, लेकिन..; DMK से सवाल- पर्याप्त पुलिस क्यों नहीं?

Sun, 28 Sep 2025 09:10 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करुर (तमिलनाडु)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करुर (तमिलनाडु)। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 28 Sep 2025 09:10 PM IST
सार

तमिलनाडु के करुर में हुई भगदड़ पर राज्य में विपक्षी पार्टी- भाजपा ने गंभीर टिप्पणी की है। पार्टी नेता अन्नामलाई ने कहा है कि इस त्रासदी में विजय की गलती नहीं है, लेकिन उन्हें धरातल पर रहकर हालात का सामना करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि राज्य की डीएमके सरकार ने पर्याप्त पुलिसकर्मियों को तैनात क्यों नहीं किया? जानिए करुर की त्रासदी पर भाजपा ने और क्या कहा?

विज्ञापन
Karur Tragedy BJP annamalai Tamil Nadu Stampede Vijay no fault questions from DMK govt Why not enough police
के अन्नामलाई (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु के करुर में हुई भगदड़ पर भाजपा ने सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। पार्टी नेता और पूर्व प्रदेश अध्यश्र के अन्नामलाई ने अस्पताल जाकर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, करुर में भगदड़ विजय की गलती नहीं है। यह तमिलनाडु पुलिस और राज्य के खुफिया विभाग का काम है कि वे भीड़ का अनुमान लगाएं और पुलिस बल पर्याप्त रूप से तैनात करें... सवाल ये है कि पुलिस ने उन्हें 7 घंटे की अनुमति क्यों दी? तमिलनाडु भाजपा सीबीआई जांच की मांग कर रही है... मुख्यमंत्री स्टालिन ने पूर्व हाईकोर्ट जस्टिस की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। उन्होंने न्यायाधीश का चयन भी खुद किया है। ऐसे में निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है?
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों की संख्या 100 से भी कम
उन्होंने कहा, भाजपा की ओर से प्रत्येक मृतक के लिए 1 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की गई है। जिस स्थान पर कल समारोह हुआ, वहां 5,000 लोग भी ठीक से जमा नहीं हो सकते। पुलिस का कहना है कि 500 पुलिसकर्मी तैनात थे। हम इस पर विश्वास नहीं करते। वास्तविकता ये है कि जमीनी स्तर पर पुलिस अधिकारियों की संख्या 100 से भी कम थी। स्थानीय प्रशासन की विफलता त्रासदी का प्रमुख कारण है... विजय को तमिलनाडु में कहीं भी जाने और प्रचार करने का पूरा अधिकार है... लेकिन राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है...
विज्ञापन


सिनेमा स्टार को राजनीति में आते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए
राज्य सरकार पर तीखे हमले करने के बाद भाजपा नेता अन्नामलाई ने विजय को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा, उन्हें समझना चाहिए कि, एक सिनेमा स्टार के रूप में राजनीति में प्रवेश करते समय उन्हें अपने दृष्टिकोण को अधिक जिम्मेदार बनाने की आवश्यकता है... सबसे बड़ा सवाल है कि 10 बच्चे क्यों मरे? बकौल भाजपा नेता, 'जब आप सप्ताहांत में रैलियां करते हैं, तो बच्चे अधिक संख्या में अपनी माताओं के साथ आएंगे... आप जानबूझकर सप्ताहांत पर कार्यक्रम निर्धारित करते हैं, क्योंकि आप अधिक भीड़ जुटाना चाहते हैं। ऐसी रैलियों की योजना ही दोषपूर्ण है... विजय को धरातल पर रहकर इन परिस्थितियों का सामना करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed