फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karur stampede: Twice number of people gathered, Vijay six hours late for rally; mismanagement led to deaths

Karur Stampede: 30 हजार की अनुमति, पहुंचे 60 हजार, विजय छह घंटे देरी से आए; प्रबंधन की चूक बनी 39 मौतों की वजह

Sun, 28 Sep 2025 02:24 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करूर Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 28 Sep 2025 02:24 AM IST
सार

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अभिनेता से नेता बने विजय राज्यभर में रैली कर रहे हैं। इसी क्रम में तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय के राज्यव्यापी दौरे के तहत करूर में रैली की गई थी। इस रैली में अचानक भगदड़ मच गई, जिसके कारण 39 लोगों की मौत हो गई। अब इसकी कई वजहें सामने आ रही हैं...

विज्ञापन
Karur stampede: Twice number of people gathered, Vijay six hours late for rally; mismanagement led to deaths
करूर में रैली में भगदड़। - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके की रैली में भगदड़ से 39 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस बीच हादसे को लेकर कई बड़ी बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इस रैली के लिए आयोजकों ने तीस हजार लोगों के लिए अनुमति ली थी, लेकिन वहां 60 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इतना ही नहीं खुद  विजय अपने तय समय से काफी देरी से रैली में पहुंचे। जबकि उनके समर्थक और लोग काफी पहले से ही वहां इकट्ठे हो चुके थे। भीषण गर्मी में काफी देर से खड़े रहने के कारण कुछ लोगों की हालत बिगड़ने लगी और वे बेहोश होकर गिर पडे, जिसके बाद अचानक माहौल अफरातफरी वाला हो गया और भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन

 

 तय संख्या से दोगुने लोग पहुंचे, खुद विजय छह घंटे देरी से आए
तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय के राज्यव्यापी दौरे के तहत रैली की गई थी। रैली के लिए विजय ने तीस हजार लोगों की अनुमति ली थी, लेकिन 60 हजार से अधिक लोग पहुंच गए। विजय को दोपहर एक बजे के आसपास पहुंचना था। लेकिन नमक्कल में रैली को संबोधित करने के बाद वह छह घंटे से अधिक की देरी से रैली स्थल पर पहुंचे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से जुटने लगे थे समर्थक, विजय शाम सात बजे के बाद आए
डीजीपी ने बताया कि रैली की अनुमति दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक दी गई थी, लेकिन भीड़ सुबह 11 बजे से ही इकट्ठा होने लगी थी। जब विजय शाम 7 बजकर 40 मिनट पर पहुंचे, तब तक लोग घंटों बिना पर्याप्त भोजन और पानी के इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

डीजीपी जी. वेंकटरमन बोले- 500 पुलिसकर्मी तैनात थे
राज्य के कार्यवाहक डीजीपी जी. वेंकटरमन ने हादसे के बारे में बताया कि मृतकों में 12 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे (पांच लड़के और पांच लड़कियां) शामिल हैं। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि भीड़ उम्मीद से कहीं ज्यादा उमड़ी। अभियान स्थल पर अभिनेता-नेता विजय के संबोधन के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे।

टीवीके ने खुले में रैली करने से मना किया
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि टीवीके पदाधिकारियों ने करूर में खुले स्थान में रैली करने से इन्कार कर दिया था। लोग वाहन के साथ चलते रहे और भीड़ बढ़ने के कारण थक गए। रैली स्थल पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में आई थीं। सभा के लिए खुला मैदान ज्यादा सुरक्षित होता, लेकिन आयोजक इस सुझाव पर सहमत नहीं हुए।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- भूखे-प्यासे कर रहे थे इंतजार
नंदा कुमार नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “हम खुद वहां मौजूद थे। भीड़ संभालने का कोई उपाय नहीं था। विजय के 11 बजे आने की सूचना थी, लेकिन वे काफी देर से पहुंचे। लोग बच्चों के साथ आए थे, भूखे-प्यासे थे, और सिर्फ एक झलक पाने की उम्मीद में घंटों खड़े रहे। ऐसे में स्थिति बेकाबू हो गई। यह बहुत दुखद घटना है। आयोजकों को इतनी भीड़ का अंदाज़ा था या नहीं, कहना मुश्किल है, लेकिन ऐसी घटनाएं दोहराई नहीं जानी चाहिए।

जांच आयोग गठित, मुआवजे की घोषणा
वहीं, मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि सरकार ने भगदड़ की घटना के कारणों की जांच के लिए एक आयोग की घोषणा की है। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरुणा जगदीशन करेंगे। उन्होंने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा भी की। प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये और घायल व्यक्ति को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- करूर भगदड़: टूटे चप्पल..रोते परिजन और चीखों के बीच पसरा सन्नाटा; हवा में अब भी तैर रही मौत की गंध

टीवीके पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने टीवीके के करूर पश्चिम जिला सचिव वीपी मथियाझागन के खिलाफ भगदड़ के सिलसिले में मामला दर्ज किया है। कार्यक्रम के दौरान मानदंडों के उल्लंघन के लिए चार धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें- Karur Stampede: 'जानबूझकर जुटाई गई भीड़', टीवीके प्रमुख विजय पर डीएमके का बड़ा आरोप  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed