फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karur stampede dmk said actor vijay arrogant hungry for money cm stalin slam bjp delegation

Karur Stampede: 'विजय अहंकारी और पैसों के भूखे', सीएम स्टालिन का आरोप- करूर भगदड़ पर राजनीति कर रही भाजपा

Fri, 03 Oct 2025 01:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Oct 2025 01:56 PM IST
सार

सीएम स्टालिन ने कहा कि 'जब तमिलनाडु में तीन बड़ी आपदाएं आईं, जिनसे हजारों लोग प्रभावित हुए, तब केंद्र सरकार की तरफ से किसी ने राज्य का दौरा नहीं किया और न ही कोई फंड जारी किया। अब करूर मामले पर भाजपा ने तुरंत अपना प्रतिनिधिमंडल भेज दिया है।'

विज्ञापन
karur stampede dmk said actor vijay arrogant hungry for money cm stalin slam bjp delegation
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम एमके स्टालिन। - फोटो : PTI

विस्तार

करूर भगदड़ मामले पर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। अब डीएमके पार्टी ने टीवीके नेता और फिल्म अभिनेता विजय पर तीखा हमला बोला है। डीएमके ने अपने मुखपत्र मुरासोली में प्रकाशित एक लेख में विजय पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'विजय ने जो वीडियो जारी की है, वह उनके अहंकार, पैसे-प्रचार की भूख और सत्ता पाने की चाह को दिखाती है।'
विज्ञापन


डीएमके का विजय पर तीखा तंज
दरअसल विजय ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सरकार को जो भी कार्रवाई करनी है, उनके खिलाफ करे, लेकिन उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को छोड़ दे। इसी पर निशाना साधते हुए डीएमके ने कहा कि 'विजय ने सरकार के दबाव में ही मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। क्योंकि सरकार ने 10 लाख रुपये देने की बात कही तो उन्होंने 20 लाख देने का एलान कर दिया, लेकिन अगर सरकार एक लाख रुपये देती तो विजय दो लाख देने की बात करते।'
विज्ञापन


सीएम स्टालिन का भाजपा पर हमला
सीएम स्टालिन ने करूर भगदड़ पर भाजपा द्वारा प्रतिनिधिमंडल गठित करने पर तंज कसा है। सीएम ने भाजपा पर करूर भगदड़ पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा को लोगों की चिंताओं के बजाय आगामी चुनाव की चिंता है। रामनाथपुरम जिले में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि 'जब तमिलनाडु में तीन बड़ी आपदाएं आईं, जिनसे हजारों लोग प्रभावित हुए, तब केंद्र सरकार की तरफ से किसी ने राज्य का दौरा नहीं किया और न ही कोई फंड जारी किया। अब करूर मामले पर भाजपा ने तुरंत अपना प्रतिनिधिमंडल भेज दिया है, जबकि मणिपुर दंगों, गुजरात की घटना और कुंभ मेले में हुई मौतों की जांच के लिए उन्होंने कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा। भाजपा को तमिलनाडु के लोगों की चिंता नहीं है, बस उन्हें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से मतलब है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: कोलंबिया में बिक रहीं भारतीय बाइक्स की राहुल गांधी ने की तारीफ, बोले- नवाचर से जीत रहीं कंपनियां

विपक्षी एआईएडीएमके को भी आड़े हाथों लिया
सीएम ने एआईएडीएमके पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा राज्य के हितों को नजरअंदाज कर रही है, लेकिन एआईएडीएमके उनका समर्थन कर रही है। मजबूती से खड़े होने के बजाय एआईएडीएमके भाजपा की गुलामी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed