{"_id":"5800bad64f1c1bd875290770","slug":"karunanidhi-s-wife-rajathi-ammal-enquires-about-jayalalithaa-s-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयललिता का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची करुणानिधि की पत्नी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जयललिता का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची करुणानिधि की पत्नी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Oct 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता बीमार चल रही हैं, उनका हाल जानने के लिए तमाम राजनीतिक दलों के नेता चेन्नई के अस्पताल का रुख कर रहे हैं। अब डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की पत्नी राजति अम्मल ने अस्पताल जाकर जयललिता का हालचाल जाना। जयललिता पिछले 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
डीमके सूत्रों के मुताबिक डीएमके नेता ने गुरुवार को शाम करीब साढ़े सात बजे अस्पताल पहुंकर जयललिता की मित्र शशिकला नटराजन से मुलाकात की। राजति अम्मल ने जयललिता के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। यह भी कहा जा रहा है कि राजति अम्मल की बेटी और राज्यसभा सांसद कनीमोझी भी जयललिता का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचेंगी।
विज्ञापन
शनिवार को डीएमके के कोषाध्यक्ष एमके स्टालिन, वरिष्ठ नेता एस दुरैमुरुगन और के पोनमुडी अस्पताल जाकर जयललिता का हालचाल जानने वाले हैं। लोकसभा उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई, वित्त मंत्री ओ पनीरसेल्वम और स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर से भी नेताओं ने सीएम जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और डीएमके प्रमुख की ओर से उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
विज्ञापन