{"_id":"574307594f1c1b7818691303","slug":"karunanidhi-angry-over-insult-mk-stalin","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में स्टालिन का किया गया अपमान'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में स्टालिन का किया गया अपमान'
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Mon, 23 May 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
J Jayalalithaa
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएमके अधयक्ष एम करुणानिधि ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयाललिता पर आरोप लगाया है कि शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पार्टी का अपमान किया गया है। करुणानिधि ने कहा कि उनके बेटे एमके स्टालिन के लिए सीटों पर बैठने की व्यवस्था ठीक नहीं की गई। एमके स्टालिन के शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ के बीच बिठाया गया है।
विज्ञापन
करुणानिधि ने कहा स्टालिन को भीड़ में बिठाया गया और जबकि एआईडीएमके के हारे हुए उम्मीदवार और एआईडीएमके के सहयोगी दल के आर सारनाथ को सबसे अगली पंक्ति में बिठाया गया। डीएमके ने आरोप लगाया है कि उनके नेता एमके स्टालिन को योजना बनाकर अपमानित किया गया है।
विज्ञापन
मदरास विश्विद्यालय में आयोजित किए गए मुख्यमंत्री जे जयाललिता के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी डीएमके को भी आने का न्यौता दिया गया था। डीएमके पार्टी की तरफ से एमके स्टालिन शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। स्टालिन सफेद शर्ट और धोती पहनकर समारोह में आए लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में स्टालिन स्टेज के सामने 16 वीं कतार में बैठे नजर आए जिसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया।
विज्ञापन
डीएमके पार्टी को हराकर ही जयाललिता की एआईडीएम के सत्ता में आई है। जयाललिता की तमिलनाडु में यह ऐतिहासिक जीत है क्योंकि 27 साल में पहली बार किसी पार्टी ने लगातर दूसरी बार जीतकर सरकार बनाई है।