फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karunanidhi angry over insult mk stalin

'जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में स्टालिन का किया गया अपमान'

Mon, 23 May 2016 07:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
Karunanidhi angry over insult mk stalin
J Jayalalithaa - फोटो : PTI

डीएमके अधयक्ष एम करुणानिधि ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयाललिता पर आरोप लगाया है कि शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पार्टी का अपमान किया गया है। करुणानिधि ने कहा कि उनके बेटे एमके स्टालिन के लिए सीटों पर बैठने की व्यवस्था ठीक नहीं की गई। एमके स्टालिन के शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ के बीच बिठाया गया है।

विज्ञापन


करुणानिधि ने कहा स्टालिन को भीड़ में बिठाया गया और जबकि एआईडीएमके के हारे हुए उम्मीदवार और एआईडीएमके के सहयोगी दल के आर सारनाथ को सबसे अगली पंक्ति में बिठाया गया। डीएमके ने आरोप लगाया है कि उनके नेता एमके स्टालिन को योजना बनाकर अपमानित किया गया है।
विज्ञापन


मदरास विश्विद्यालय में आयोजित किए गए मुख्यमंत्री जे जयाललिता के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी डीएमके को भी आने का न्यौता दिया गया था। डीएमके पार्टी की तरफ से एमके स्टालिन शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। स्टालिन सफेद शर्ट और धोती पहनकर समारोह में आए लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में स्टालिन स्टेज के सामने 16 वीं कतार में बैठे नजर आए जिसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमके पार्टी को हराकर ही जयाललिता की एआईडीएम के सत्ता में आई है। जयाललिता की तमिलनाडु में यह ऐतिहासिक जीत है क्योंकि 27 साल में पहली बार किसी पार्टी ने लगातर दूसरी बार जीतकर सरकार बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed