{"_id":"5cec3c54bdec2207215a524a","slug":"kartarpur-corridor-technical-experts-discussed-the-bridge-on-ravi","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोर : तकनीकी विशेषज्ञों ने रावी दरिया पर बनने वाले ब्रिज पर की चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
करतारपुर कॉरिडोर : तकनीकी विशेषज्ञों ने रावी दरिया पर बनने वाले ब्रिज पर की चर्चा
Tue, 28 May 2019 01:06 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 28 May 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
डेरा बाबा नानक की भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन पर दोनों देशों के तकनीकी विशेषज्ञों की सोमवार को एक विशेष बैठक हुई। दोनों देशों के तकनीकी माहिरों की यह चौथी मीटिंग थी, इसलिए सभी तरह से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सोमवार की बैठक में भारत और पाकिस्तान की टीम के 9-9 सदस्य पहुंचे।
विज्ञापन
बैठक के लिए जीरो लाइन पर दो टेंट लगाए गए थे। बैठक शुरू होने से पहले पाकिस्तान और भारत की टीम के सदस्य आपस में मिले। करीब डेढ़ घंटे चली इस मीटिंग में कॉरिडोर को लेकर विभिन्न तकनीकी पक्षों को लेकर चर्चा की गई। वहीं टीम के सदस्यों ने मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाई रखी। मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
इस मीटिंग में बीएसएफ के अधिकारी भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार मीटिंग के दौरान दोनों देशों की टीमों के सदस्यों ने कॉरिडोर पर स्वागती गेट और पाकिस्तान की तरफ रावी दरिया पर पुल के निर्माण को लेकर पुल बनाने की तकनीकी बारीकियों पर चर्चा की। इसके अलावा बनाए जाने वाले इस पुल की डिजाइनिंग के बारे में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन