{"_id":"5fd3656f8ebc3e3b40426c29","slug":"karnatakatransport-strike-continue-bus-services-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, बस सेवाएं प्रभावित, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, बस सेवाएं प्रभावित, यात्री हुए परेशान
Fri, 11 Dec 2020 05:56 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Fri, 11 Dec 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक में परिवहन निगम के कर्मचारियों की समान वेतन समेत अन्य मांगाों को लेकर हड़ताल जारी है। कर्नाटक में सरकार द्वारा संचालित परिवहन निगम के हजारों कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
परिवहन निगम के कर्मचारी राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन देने तथा अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं, जिसके कारण हजारों सरकारी बसों का संचालन नहीं हुआ। इस बीच, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने प्रदर्शनकारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'मैं प्रदर्शनकारियों से अपील करता हूं कि वे काम पर लौट जाएं।'
विज्ञापन
परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार, शहर में शुक्रवार को बीटीएमसी की कोई बस नहीं चली जबकि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की 50 प्रतिशत तथा अन्य परिवहन निगमों की 35 प्रतिशत बसों का संचालन हुआ। बेंगलुरु के नीलमंगला, कलबुर्गी शहर और रामनगर जिले के चन्नापटना में सरकारी बसों पर पथराव की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे।
विज्ञापन