फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka waqf board scam after maharishi valmiki cooperation fir registered against former ceo

Karnataka: महर्षि वाल्मिकी कॉपरेशन घोटाले के बाद कर्नाटक वक्फ बोर्ड में भी धांधली का खुलासा, शिकायत दर्ज

Sun, 14 Jul 2024 04:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 Jul 2024 04:39 PM IST
सार

शिकायत में कहा गया है कि राज्य सरकार ने गुलबर्गा दरगाह से जुड़ी वक्फ बोर्ड की जमीन ली थी, इसके एवज में 2.29 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। साथ ही वक्फ बोर्ड को इसके बदले में कर्नाटक सरकार के धार्मिक न्यास विभाग से 1.79 करोड़ रुपये भी मिले थे। इस तरह इंडियन बैंक की बेन्सन टाउन शाखा में चार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा की गई। 

विज्ञापन
karnataka waqf board scam after maharishi valmiki cooperation fir registered against former ceo
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक में इन दिनों महर्षि वाल्मिकी कॉपरेशन में हुआ 187 करोड़ रुपये का कथित घोटाला सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच राज्य के वक्फ बोर्ड में भी कथित धांधली के आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत बोर्ड के पूर्व सीईओ के खिलाफ दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। 
विज्ञापन


क्या हैं आरोप
कर्नाटक वक्फ बोर्ड के मौजूदा सीईओ मीर अहमद अब्बास ने पूर्व सीईओ जुल्फीकारुल्ला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए चार करोड़ रुपये के फंड की धांधली का आरोप लगाया है। शिकायत पर पूर्व सीईओ पर बोर्ड को आठ करोड़ रुपये का नुकसान करने का आरोप लगाया गया है। बंगलूरू के ग्राउंड पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि राज्य सरकार ने गुलबर्गा दरगाह से जुड़ी वक्फ बोर्ड की जमीन ली थी, इसके एवज में 2.29 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन


साथ ही वक्फ बोर्ड को इसके बदले में कर्नाटक सरकार के धार्मिक न्यास विभाग से 1.79 करोड़ रुपये भी मिले थे। इस तरह इंडियन बैंक की बेन्सन टाउन शाखा में चार करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा की गई। 26 नवंबर 2016 को ये रकम विजया बैंक में तत्कालीन सीईओ जुल्फीकारुल्ला के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप- वक्फ बोर्ड को हुआ आठ करोड़ का नुकसान
शिकायतकर्ता का आरोप है कि तत्कालीन सीईओ ने इस रकम की जानकारी वक्फ बोर्ड को नहीं दी थी, जिससे इस रकम पर लगने वाले ब्याज और निवेश की रकम सहित वक्फ बोर्ड को कुल आठ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वक्फ बोर्ड का कहना है कि इस मामले में आरोपी पूर्व सीईओ से जवाब मांगा गया था, लेकिन पूर्व सीईओ इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद वक्फ बोर्ड ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed