फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Assembly Session 2023 Karnataka Vidhan Sabha MLAs Oath Taking Ceremony News Updates in Hindi

कर्नाटक विधानसभा का सत्र: कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर छिड़का गोमूत्र, शिवकुमार ने इस BJP नेता के छुए पैर

Mon, 22 May 2023 01:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 22 May 2023 01:43 PM IST
सार

 Karnataka Assembly Session: कर्नाटक विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण चल रहा है, जिसका संचालन कांग्रेस के वरिष्ठतम विधायक आरवी देशपांडे प्रोटेम स्पीकर के रूप में कर रहे हैं।

विज्ञापन
Karnataka Assembly Session 2023 Karnataka Vidhan Sabha MLAs Oath Taking Ceremony News Updates in Hindi
कर्नाटक विधानसभा। - फोटो : ANI

विस्तार

सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद सभी नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए 16वीं कर्नाटक विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ। विधानसभा के अधिकारियों के अनुसार, तीन दिवसीय सत्र के दौरान सभी 224 नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे, इस दौरान नए अध्यक्ष का चुनाव भी होगा।  

विज्ञापन


कर्नाटक विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण चल रहा है, जिसका संचालन कांग्रेस के वरिष्ठतम विधायक आरवी देशपांडे प्रोटेम स्पीकर के रूप में कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, मंत्री जी परमेश्वर, के एच मुनियप्पा, एमबी पाटिल, केजे जॉर्ज, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे आदि ने विधायक के रूप में शपथ ले ली है।
विज्ञापन

इससे पहले कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बंगलुरु में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता एसएम कृष्णा का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। शिवकुमार ने विधानसभा में प्रदेश से पहले विधानसभा की सीढ़ियों पर मत्था भी टेका। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई से भी मुलाकात की। इससे पहले बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य विधानसभा में गोमूत्र छिड़कते हैं और पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा का 'शुद्धिकरण' कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed