फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Vajubhai said Need to read address Yeddyurappa dismisses development work in Karnataka

कर्नाटक: भाजपा ने राज्यपाल के भाषण का किया बहिष्कार, येदियुरप्पा ने बताई वजह

Wed, 06 Feb 2019 05:55 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: अमित मंडल Updated Wed, 06 Feb 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Karnataka: Vajubhai  said Need to read address Yeddyurappa dismisses development work in Karnataka
karnataka assembly - फोटो : ANI
कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने विधानसभा में जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया वैसे ही विपक्ष में बैठी भाजपा ने भी हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा नेता ने कहा कि आप भाषण नहीं पढ़ें क्योंकि आपको झूठ बोलने के लिए विवश किया जा रहा है, सरकार ने अपना बहुमत और विश्वास खो दिया है। 
विज्ञापन


हालांकि हंगामा होने के बावजूद राज्यपाल नहीं रुके और अपना संबोधन जारी रखा। उन्होंने अपने संबोधन के आखिरी लाइन में कहा कि वह अपना संबोधन समाप्त कर रहे हैं और इसे पढ़ा जाना चाहिए।  
विज्ञापन


भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने राज्यपाल के संबोधन को का बहिष्कार इसलिए किया क्योंकि राज्य में कोई विकास का कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ हमारा अविश्वास प्रस्ताव लाने का कोई इरादा नहीं है। अभी हमलोग इंतजार कर रहे हैं और हालात को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि उन्हें कोशिश करने दीजिए। यह हैरान करने वाली बात है कि भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के सामने इस तरह का रवैया दिखाया।

गौरतलब है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बजट पत्र तैयार कर लिया है, बजट 8 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed