फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Updates Nigerian man beaten to death in drug peddling suspicion police arrest one person

Karnataka: बंगलूरू में नाइजीरियन की पीट-पीटकर हत्या; ड्रग पेडलिंग के शक में हुआ झगड़ा, एक गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 12:49 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू/कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू/कोच्चि Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 12:49 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, नाइजीरिया का व्यक्ति आदियाको मासालियो बुधवार को अपने साथियों के साथ चिकन शॉप पर पहुंचा था। इस दौरान वहां काम करने वाले यासीन खान को शक हुआ कि वह ड्रग पेडलर है, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Karnataka Updates Nigerian man beaten to death in drug peddling suspicion police arrest one person
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू में एक 40 वर्षीय नाइजीरिया के नागरिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक व्यक्ति ने उस पर ड्रग पेडलर होने का संदेह जताया था, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। नाइजीरियन की हत्या के संबंध में शुक्रवार को पुलिस ने जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को बेल्लाहल्ली में हुई, जो भागलुरु पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान यासीन खान के रूप में हुई है। वह चिकन स्टॉल पर काम करता है। घटना के सिलसिले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


साथियों के साथ चिकन शॉप पर आया था आदियाको
पुलिस ने बताया कि मृतक आदियाको मासालियो अपने साथियों के साथ चिकन शॉप में आया था। इस दौरान वह कथित तौर पर संदिग्ध व्यवहार करने लगा। यासीन खान को संदेह हुआ कि वह ड्रग पेडलर है। उसने कुछ स्थानीय लोगों के साथ आदियाको से पूछताछ शुरू कर दी, जिस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के दौरान दोनों के बीच हुई तीखी बहस
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मौके पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान नाइजीरियन ने यासीन पर कथित तौर पर हमला कर दिया और चिकन शॉप से चाकू उठाकर उसे मारने की धमकी दी। 

यासीन ने व्यक्ति के सिर पर लकड़ी के रीपर से किया वार
इस बीच, यासीन खान ने नाइजीरियाई व्यक्ति के सिर पर लकड़ी के रीपर से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, हमले के बाद आदियाको के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। उसके साथी जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

नाइजीरियन से नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाइजीरिया के व्यक्ति से कोई ड्रग्स या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी चेक किया गया, लेकिन उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

मैसूर में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुस्लिम मौलवी गिरफ्तार
कर्नाटक के मैसूर में मुस्लिम मौलवी मुफ्ती मुस्ताक को कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मौलवी ने 10 फरवरी की रात उदयगिरी पुलिस स्टेशन पर हमला करने के लिए भीड़ को उकसाया था। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने कथित तौर पर पथराव किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा, सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने मौलवी को बृहस्पतिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा, थाने पर पथराव करने के आरोप में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


केरल के मंदिर में आतिशबाजी, पांच लोग घायल
दूसरी तरफ, केरल के कन्नूर जिले स्थित अझीकोड नीरकावु के मुचिरियन मंदिर में शुक्रवार सुबह 4 बजे आतिशबाजी करते समय दुर्घटना हो गई। एक पटाखा भीड़ में गिरकर फट गया। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए मैंगलोर के एक अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि जब यह दुर्घटना हुई, तब मंदिर में थेय्यम प्रदर्शन देखने के लिए बहुत से लोग एकत्र हुए थे। घटना के बाद, वालापट्टनम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed