फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka tourism minister expensive diwali gifts cash and gold municipal corporation members

कर्नाटक: एक लाख नकद-सोना और चांदी, कर्नाटक के मंत्री ने ग्राम पंचायत सदस्यों को दिए महंगे तोहफे, उठा विवाद

Tue, 25 Oct 2022 11:03 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 25 Oct 2022 11:03 PM IST
सार

कर्नाटक के पर्यटन मंत्री आनंद सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बक्सों के दो सेट बांटे हैं। एक नगर निगम सदस्यों के लिए तो दूसरे ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए।

विज्ञापन
karnataka tourism minister expensive diwali gifts cash and gold  municipal corporation members
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में दिवाली, गोवर्धन और भैया दूज का त्योहार धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर गिफ्ट देकर एक-दूसरे से खुशियां बांटते है। गिफ्ट बांटने को लेकर कर्नाटक के पर्यटन मंत्री चर्चाओं में हैं। 
विज्ञापन


कर्नाटक के पर्यटन मंत्री आनंद सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बक्सों के दो सेट बांटे हैं। एक नगर निगम सदस्यों के लिए तो दूसरा ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए। नगर निगम के सदस्यों को भेजे गए बॉक्स में 144 ग्राम सोना, एक किलो चांदी, एक लाख रुपये नकद, एक रेशम की साड़ी, एक धोती और एक सूखे मेवे का डिब्बा था। ग्राम पंचायत सदस्यों को कम नकद और सोना नहीं मिला। बाकी सामान मिला, जो नगर निगम के सदस्यों को दिया गया।
विज्ञापन


चुनाव से पहले गिफ्ट देने पर विवाद 
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले गिफ्ट देकर चुनावों में नगर निगम के सदस्यों और पंचायत सदस्यों के सहयोग से फायदा लिया जा सके। इससे पहले भी आंनद सिंह विवादों के घेरे में रहे हैं। मंत्री पर एक परिवार ने धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धमकी मिलने पर उस व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली थी। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आनंद सिंह भारतीय जनता पार्टी से विजयनगर सीट से विधायक भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed