{"_id":"6378dc65e6009e69424f5148","slug":"karnataka-three-students-of-new-horizon-college-of-engineering-suspended-chant-pakistan-zindabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: मौज-मस्ती में लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, इंजीनियरिंग कॉलेज ने तीन छात्रों को निलंबित किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: मौज-मस्ती में लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, इंजीनियरिंग कॉलेज ने तीन छात्रों को निलंबित किया
Sat, 19 Nov 2022 07:08 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:08 PM IST
सार
कॉलेज 25-26 नवंबर को एक इंटर कॉलेज फेस्ट की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा था, तभी कुछ छात्र अपनी पसंदीदा आईपीएल टीमों और देशों के नाम ले रहे थे। इसी बीच तीन छात्र आर्यन, दिनकर और रिया आए, अचानक से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते देखे गए।
विज्ञापन
New Horizon College Of Engineering
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु पुलिस ने न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया। दरअसल, सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, छात्रों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने यह कृत्य जानबूझकर नहीं किया था। वहीं कॉलेज प्रशासन छात्रों को निलंबित कर चुका है।
क्या है पूरा मामला?
न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 25-26 नवंबर को एक इंटर कॉलेज फेस्ट की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा था, तभी कुछ छात्र अपनी पसंदीदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीमों और देशों के नाम ले रहे थे। इसी बीच तीन छात्र आर्यन, दिनकर और रिया आए, अचानक से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते देखे गए। इसी दौरान एक अन्य छात्र ने इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इन तीनों छात्रों की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच है।
पुलिस के मुताबिक, छात्रों ने मौज-मस्ती के लिए नारे लगाए। उन्हें थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया है और जांज में सहयोग करने के लिए कहा गया है। मराठाहल्ली पुलिस थाने में छात्रों के खिलाफ दंगा भड़काने और जनता में डर पैदा करने के इरादे से उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। कॉलेज ने छात्रों के अभिभावकों को बुलाया और बताया कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है।