फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka Teacher climbs a mountain everyday to keep school going

आठ साल से रोज पहाड़ चढ़कर बच्चों को पढ़ाने जाता है ये शिक्षक

Tue, 28 Jun 2016 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
karnataka Teacher climbs a mountain everyday to keep school going
- फोटो : times of india
कुछ लोग स्कूल पैदल जाते है तो कुछ लोग साइकिल और गाड़ियों से, लेकिन सुरेश बी चालागोरी को स्कूल जाने के लिए प्रतिदिन पहाड़ पर चढ़ना होता है। बच्चों को पढ़ाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके चालागोरी पिछले 8 सालों से प्रतिदिन स्कूल जाने के लिए पहाड़ की चढ़ाई करते हैं। बैरापुरा के प्राथमिक विद्यालय को अभी तक चलाने का सारा श्रेय चालागोरी को ही जाता है।
विज्ञापन


टाइम्स आॅफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, आठ साल पहले, 50 वर्षीय चालागोरी की पोस्टिंग कर्नाटक के गडग जिले में स्थित बैरापुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई थी। उस वक्त यह स्कूल बंद होने की कगार पर था। इस स्कूल में अधिकतर लंबानी जनजाति के बच्चे पढ़ते हैं। अपने तबादले के दिनों को याद करते हुए चालागोरी कहते हैं, 'स्कूल कहां था, इस बारे में कुछ नहीं पता था। मुझे बस लैंडमार्क कालकेश्वर मंदिर के बारे में बताया गया था। जब मैंने स्कूल के बारे में पूछा तो मुझे कहा गया कि पहाड़ पर चढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।' 
विज्ञापन


 

स्कूल के लिए मैं टीचर के साथ-साथ प्लंबर और सफाई वाला भी

karnataka Teacher climbs a mountain everyday to keep school going
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : getty images
चालागोरी ने बताया कि शुरुआत में उन्हें काफी दिक्कतें हुई, लेकिन अब यह उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। चालागोरी रोज पहाड़ पर चढ़ते हैं, कभी-कभी तो उन्हें अपने साथ मिड-डे-मील का राशन, किताबें और स्टेशनरी को भी ढोना पड़ता है। इस स्कूल में सालाना लगभग 60 बच्चों का नामांकन होता है।

चालागोरी ने बताया कि स्कूल में छात्रों की संख्या में कमी न आए, इसकी जिम्मेदारी मुझ पर है। स्कूल में इस वक्त तीन शिक्षक हैं, लेकिन मैं हेडमास्टर, टीचर, प्लंबर और सफाई वाले की भूमिका निभाता हूं।

Published by- Vikrant Singh
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed