{"_id":"636cffffec53e654bf34c249","slug":"karnataka-teacher-booked-by-police-accused-of-conspiring-against-lingayat-saint","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: शिक्षक पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, लिंगायत संत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: शिक्षक पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, लिंगायत संत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप
Thu, 10 Nov 2022 07:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग (कर्नाटक)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 10 Nov 2022 07:13 PM IST
सार
चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक परशुराम के मुताबिक, हमने लिंगायत संत के खिलाफ एक लड़की को शिकायत दर्ज कराने के लिए मनाने वाले बसवराजेंद्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले की पुलिस ने मुरुघा मठ के लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ एक व्यक्ति को झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए उकसाने वाले आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू अपने आश्रम में नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक सितंबर से ही न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक परशुराम के मुताबिक, हमने लिंगायत संत के खिलाफ एक लड़की को शिकायत दर्ज कराने के लिए मनाने वाले बसवराजेंद्र को गिरफ्तार किया है। इस सिलसिले में एक ऑडियो भी है, जिसमें आरोपी शिक्षक को लड़की को राजी करते हुए सुना जा सकता है। इस आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुरुघा मठ के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एस के बसवराजन को भी आश्रम से संत शिवमूर्ति की कई तस्वीरें चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मैसुरु स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) 'ओदानदी संस्थान' के माध्यम से आश्रम में रहने वाली कुछ नाबालिग लड़कियों की ओर से दर्ज की गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक सितंबर को संत को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन