फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka teacher asks Muslim students to ‘go to Pak’, inquiry initiated

Karnataka: ‘यह हिंदुओं का देश, तुम पाकिस्तान जाओ’, टीचर पर मुस्लिम छात्रों को निशाना बनाने का आरोप; बैठी जांच

Sun, 03 Sep 2023 09:09 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 03 Sep 2023 09:09 AM IST
सार

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में शिक्षा विभाग ने एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका का तबादला कर दिया और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी। उस पर आरोप लगा है कि उसने कक्षा पांच के दो मुस्लिम छात्रों को पाकिस्तान जाने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Karnataka teacher asks Muslim students to ‘go to Pak’, inquiry initiated
टीचर पर मुस्लिम छात्रों को निशाना बनाने का आरोप - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक के एक सरकारी शिक्षिका पर आरोप लगा है कि उसने मुस्लिम छात्रों से पाकिस्तान जाने को कहा। मामला सामने पर उसका तबादला कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

मामले से परिचित अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में शिक्षा विभाग ने एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका का तबादला कर दिया और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी। उस पर आरोप लगा है कि उसने कक्षा पांच के दो मुस्लिम छात्रों को पाकिस्तान जाने के लिए कहा था।

विज्ञापन


छात्रों के झगड़े पर शिक्षिका का गुस्सा 

जनता दल सेक्युलर की अल्पसंख्यक शाखा की जिला इकाई के अध्यक्ष ए नजरुल्लाह ने शिक्षा विभाग में शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि मंजुला देवी गुरुवार को पांचवीं कक्षा को पढ़ा रही थीं, तभी दो छात्र आपस में झगड़ने लगे। शिक्षक ने दोनों मुस्लिम समुदाय के छात्रों को डांटा और उनसे कहा कि यह आपका देश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब बच्चों ने घटना के बारे में बताया तो हम स्तब्ध रह गए। हमने सार्वजनिक निर्देश उप निदेशक (डीडीपीआई) को शिकायत दी और विभाग ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की। 

बीईओ ने सौंपी रिपोर्ट

घटना की जांच करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बी नागराज ने कहा कि कक्षा के अन्य छात्रों ने शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ने कथित तौर पर छात्रों से कहा था कि यह आपका देश नहीं है। यह हिंदुओं का देश है। आपको पाकिस्तान चले जाना चाहिए। आप हमेशा के लिए हमारे गुलाम हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्होंने घटना की रिपोर्ट सौंप दी है और भविष्य में कोई भी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के अनुसार की जाएगी। फिलहाल, शिक्षिका का पक्ष सामने नहीं आ सका है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed