फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka state election in-charge Radha Mohan said BJP and JDS have have decided to contest on 28 seats

Lok Sabha Polls: कर्नाटक में BJP-JDS ने सीटों का किया बंटवारा, जानें कौन कितने उम्मीदवार उतारेगा

Sat, 23 Mar 2024 01:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2024 01:21 PM IST
सार

कर्नाटक के चुनाव प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बताया कि जितना भाजपा के कार्यकर्ता उनके प्रत्याशी को समर्थन देंगे और उनका प्रचार करेंगे, उससे अधिक वो लोग जेडीएस के लिए काम करेंगे

विज्ञापन
Karnataka state election in-charge Radha Mohan said BJP and JDS have have decided to contest on 28 seats
राधा मोहन दास अग्रवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के चुनाव प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) की सीट शेयरिंग पर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा 25 सीटों पर जेडीएस के समर्थन से चुनाव लड़ेगी। वहीं जेडीएस उनके सहयोग से तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जितना भाजपा के कार्यकर्ता उनके प्रत्याशी को समर्थन देंगे और उनका प्रचार करेंगे, उससे अधिक वो लोग जेडीएस के लिए काम करेंगे।'
विज्ञापन


गठबंधन सहयोगी तैयारी शुरू करें
जेडीएस के साथ सीट बंटवारे पर कर्नाटक के पूर्व सीएम डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने कहा, 'सीट की व्यवस्था तय हो गई है। यह सभी भ्रम को दूर करेगा। हमारे गठबंधन सहयोगी भी तैयारी शुरू कर सकते हैं। हम सभी 28 सीटें जीतने जा रहे हैं और जेडीएस से सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएस येदियुरप्पा ने समझौते का किया था एलान 
जेडीएस के विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से दूर रहने के बाद ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ जा सकती है और कुछ ऐसा ही हुआ था। पार्टी के नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने एलान किया था कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जेडीएस को चार सीटें देने पर सहमति जता दी है। 

भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा ने कहा था कि चुनावी तालमेल के तहत जेडीएस कर्नाटक में 28 संसदीय क्षेत्रों में से चार पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा था कि भाजपा और जेडीएस के बीच तालमेल होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेडीएस को चार लोकसभा सीट देने के लिए राजी हो गए हैं। येदियुरप्पा ने कहा था, 'इसने हमें काफी ताकत दी है और इससे साथ मिल कर हमें 25-26 लोकसभा सीट जीतने में मदद मिलेगी।’

भाजपा ने कर्नाटक में 2019 के लोकसभा चुनावों में 25 सीट पर जीत हासिल की थी, वहीं, भाजपा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस और जेडीएस ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी।


अभी क्या है कर्नाटक में लोकसभा सीटों की स्थिति?
फिलहाल राज्य में भाजपा और जेडीएस के सियासी ताकत की बात करें तो जेडीएस के मुकाबले भाजपा काफी आगे दिखती है। राज्य में 28 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 25 सीटें भाजपा के पास हैं। इसके अलावा एक-एक सांसद कांग्रेस-जेडीएस और एक जेडीएस समर्थक निर्दलीय सांसद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed