{"_id":"6068b6d2c23cc76d1d0b787c","slug":"karnataka-six-members-of-a-family-died-due-to-house-fire-four-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत, चार झुलसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत, चार झुलसे
Sun, 04 Apr 2021 12:11 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, मडिकेरी
पीटीआई, मडिकेरी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:11 AM IST
सार
- परिवार के ही एक सदस्य ने नशे की हालत में अपने घर में आग लगा दी थी
- चारों घायलों का मडिकेरी एवं मैसुरू के अस्पतालों में चल रहा है इलाज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में पोन्नमपेट के समीप शुक्रवार रात को घर में आग लगने से चार बच्चों समेत परिवार के छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य झुलस गए। परिवार के ही एक सदस्य ने नशे की हालत में घर में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि चारों घायलों का मडिकेरी एवं मैसुरू के अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 50 वर्षीय आरोपी येरावरा बोजा फरार हो गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मजदूर बोजा की अक्सर अपनी पत्नी बाबी के साथ झगड़ा होता था जिसके बाद वह एक सप्ताह पहले गांव में अपने भाई मंजू के घर चली गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बोजा शुक्रवार रात दो बजे अपने साले के घर गया और उसने मकान पर बाहर से ताला लगा दिया। बताया जाता है कि वह मकान की छत पर गया और उसने कुछ खप्परों को हटाकर वहां से पेट्रोल डाल दिया एवं आग लगा दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उस वक्त मंजू और परिवार के अन्य सदस्य थोला घर में नहीं थे, वे आग की खबर पाकर शीघ्र पहुंचे और चार लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बाबी (40), भोजा की रिश्तेदार सीथे (45), एक रिश्तेदार की बेटी प्रार्थना (छह) की मौके पर ही जलकर मौत हो गई । हालाकि मंजू के बेटों- प्रकाश (छह), विश्वास (सात) थोला के बेटे विश्वास (छह) को मकान से झुलसी दशा में निकाल लिया गया लेकिन उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मैसूरु के पुलिस महानिरीक्षक मधुकर पवार और कोडागू के पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वह बोजा को ढूंढ़ने में जुट गई है।