फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Shivakumar Govts recommendation State Election Commission hold local body elections ballot paper

Karnataka: मतपत्रों से कर्नाटक में निकाय चुनाव कराने की सिफारिश, शिवकुमार ने पूछा- BJP को क्यों हो रही चिंता?

Fri, 05 Sep 2025 02:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 Sep 2025 02:01 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने की सिफारिश की है, जिस पर उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि यह राज्य सरकार का फैसला है। उन्होंने कहा कि कानून में ईवीएम या बैलेट दोनों विकल्प दिए गए हैं और भाजपा सरकार के समय भी यही प्रावधान था।

विज्ञापन
Karnataka Shivakumar Govts recommendation State Election Commission hold local body elections ballot paper
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने राज्य चुनाव आयोग को स्थानीय निकाय चुनाव मतपत्रों (बैलेट पेपर) से कराने की सिफारिश की है। इस पर उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि यह राज्य सरकार का फैसला है, इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को क्यों चिंता हो रही है? स्थानीय निकाय चुनाव कराने का अधिकार सरकार को है और यह कानून में भी स्पष्ट है। उन्होंने आगे कहा, जब भाजपा की सरकार थी, तब भी यही कानून था। कानून के अनुसार, चुनाव बैलेट पेपर या ईवीएम दोनों में से किसी से भी कराए जा सकते हैं। हमारी सरकार ने तय किया है कि स्थानीय चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी का विमान कोलकाता डायवर्ट; भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर नहीं हो सकी लैंडिंग
विज्ञापन

 
लोकसभा चुनावों से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने कहा, हमने उस मामले की पूरी जांच की है, लेकिन अभी मैं उस पर कुछ नहीं कहूंगा। राज्य, संसद या विधानसभा चुनावों को लेकर जो भी फैसला करना है, वह केंद्रीय चुनाव आयोग करे। लेकिन राज्य सरकार का यह फैसला सिर्फ स्थानीय निकाय चुनावों के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुमार ने कहा, यह एक राजनीतिक फैसला है जो हमने लिया है। हम अपनी बैलट प्रणाली में भरोसा रखते हैं। सरकार को राज्य चुनाव आयोग को सिफारिश करने का अधिकार है और आयोग वही करेगा। उन्होंने कहा, जब भाजपा सरकार ने संशोधन पारित किया था, तब भी उन्होंने लिखा था कि चुनाव ईवीएम या बैलेट किसी से भी कराए जा सकते हैं। हमने बैलेट को चुना है। इसमें गलत क्या है? इसमें कुछ भी गलत नहीं है। 

ये भी पढ़ें: सिद्धारमैया सरकार ने 60 आपराधिक मामले लिए वापस, इसमें शिवकुमार समर्थकों की पत्थरबाजी वाला केस भी

मुडा मामले पर शिवकुमार ने कहा कि पी. एन. देसाई की अध्यक्षता वाले जांच आयोग ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को कथित मुडा (मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण) घोटाले में क्लीन चिट दे दी है। इस पर बीजेपी की आलोचना को लेकर उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भाजपा अपने मिशन में असफल हो गई है। जब वे खुद ही नाकाम हो गए, तो अब क्या कह सकते हैं? वे हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए यह उनके मुंह पर तमाचा है। शिवकुमार ने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक मकसद से आरोप लगाया और अब सच्चाई सबके सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed