फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka sex CD scandal Ramesh Jarkiholi said two three people conspired against me

कर्नाटक सेक्स सीडी कांड: पत्रकार वार्ता में बोले रमेश जारकीहोली, 'दो तीन लोगों ने मेरे खिलाफ की साजिश'

Tue, 09 Mar 2021 03:16 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, बेंगलुरू Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 09 Mar 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
Karnataka sex CD scandal Ramesh Jarkiholi said two three people conspired against me
कर्नाटक के पूर्व जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक सेक्स सीडी कांड के लपेटे में आए कर्नाटक के पूर्व जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपने बचाव में बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि दो तीन लोगों ने मिलकर उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की है। उन्होंने रोते हुए कहा कि मैं निर्दोष हूं। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘यह मेरे खिलाफ साजिश है। मुझे चार महीने पहले सीडी के बारे में पता था और मेरे भाई (बालचंद्र जारकीहोली) से इस बारे में चर्चा की गई थी कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मुझे इसकी रिलीज से पहले 24 घंटे के बारे में पता था। यह एक नकली सीडी है। मुझे फंसाने की योजना दो तीन लोगों द्वारा बनाई गई थी। इस मामले में मैं और कुछ नहीं बोलूंगा। मैं उन्हें जेल जाने तक अकेला नहीं छोड़ूंगा।’

विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में मौजूद व्यक्ति मैं नहीं हूं। मुझे हाई कमान ने सूचित किया था कि इस तरह के आरोप मेरे खिलाफ लगाए जा सकते हैं और कानूनी मदद लेने की सलाह दी गई है। तब भी मैंने कहा कि मैं आरोपों से लड़ूंगा।

पूर्व जल संसाधन मंत्री  ने आगे कहा कि राजनेताओं को ऐसे ब्लैकमेल और षड्यंत्रों से बचाने के लिए एक कानून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं उन छह मंत्रियों की मांग का समर्थन करता हूं, जो निषेधाज्ञा की मांग करते हुए अदालत गए। मैं एचडी कुमारस्वामी और उनके परिवार को दोषी नहीं ठहराता।

उन्होंने यह भी बताया कि सीडी रिलीज के ठीक बाद एचडी रेवन्ना और एचडी कुमारस्वामी ने इस मामले पर उनसे बात की थी। इसके अलावा जारकीहोली ने इस मामले में एक बड़ा दावा भी  किया है। उनका कहना है कि यशवंतपुर और बेंगलुरू के हुलीमावु में रची गई इस साजिश के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा, 'मुझे जानकारी है कि सीडी में शामिल लड़की को पांच करोड़ रुपये और विदेश में दो फ्लैट दिए गए हैं। यशवंतपुर में ओरियन मॉल के पास के फ्लैट में मेरे खिलाफ षड्यंत्र करने का सौदा किया गया था। यह मेरी छवि व राजनीतिक करियर को धूमिल करने के लिए किया गया। 

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जारकीहोली ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी को भी समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

बता दें सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक हक्कू होरता समिति के अध्यक्ष दिनेश कल्लाहल्ली ने रमेश जारकीहोली पर संगीन आरोप लगाते हुए एक सीडी रिलीज किया थी। इस सीडी में कथित तौर पर  रमेश जारकीहोली एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं।


कल्लाहल्ली के अनुसार एक महिला ने उन्हें बताया कि जारकीहोली ने कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीटीसीएल) में पीड़िता को नौकरी दिलाने के नाम पर उसका यौन उत्पीड़न किया और बाद में अपने वादे से मुकर गए। 

इस मामले के उजागर होने के बाद कर्नाटक की राजनीति में बवाल मच गया और जारकीहोली को कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed