फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka set up SIT to investigate alleged Ponzi scheme fraud

कर्नाटक ने कथित पोंजी योजना धोखाधड़ी की जांच के लिए एसआईटी गठित की

Wed, 12 Jun 2019 09:47 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Karnataka set up SIT to investigate alleged Ponzi scheme fraud
एचडी कुमारस्वामी
कर्नाटक सरकार ने एक निवेश कंपनी द्वारा लोगों के साथ कथित रूप से धोखाधड़ी मामले की तहकीकात करने के लिए 11 सदस्य विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। बेंगलुरू की आईएमए ज्वैलर्स कंपनी का मालिक मोहम्मद मंसूर खान कथित रूप से खुदकुशी की धमकी देकर दो दिन से गायब है। पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए टीमें बनाई हैं। खान की कंपनी में निवेश करने वाले अधिकतर लोग मुस्लिम हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को ट्वीट किया कि एसआईटी की अगुवाई, पुलिस उपमहानिरीक्षक बीआर रविकांत गौड़ा करेंगे। पुलिस ने आईएमए ज्वलैर्स और खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। निवेशक, कंपनी के शिवाजीनगर इलाके में स्थित दफ्तर में लगातार तीन दिन से ढेरा डाले हुए हैं ताकि पुलिस और सरकार पर दबाव बने और उनका पैसा वापस मिले।
विज्ञापन


इस बीच, शिवाजीनगर से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री आर रोशन बेग ने आरोप लगाया है कि उनके सियासी विरोधियों ने उनकी छवि को खराब करने के लिए चीजें गढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल वह खान के आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। गौरतलब है कि खान का एक ऑडियो क्लिप आया है जिसमें वह आरोप लगा रहा है कि उसने बेग को 400 करोड़ रुपये दिए हुए हैं जो उन्होंने नहीं लौटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed