फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka security tighten in mandya after row over hanuman flag cm siddaramaiah bjp jds protest

Karnataka: मांड्या का हनुमान ध्वज विवाद ने पकड़ा तूल, सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा पर लगाए राजनीति करने के आरोप

Mon, 29 Jan 2024 12:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 Jan 2024 12:24 PM IST
सार

ध्वज उतारने का स्थानीय  लोगों ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान हालात बिगड़ गए और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। 

विज्ञापन
karnataka security tighten in mandya after row over hanuman flag cm siddaramaiah bjp jds protest
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मांड्या के एक गांव हनुमान ध्वज उतारने का मामला बढ़ता जा रहा है। भाजपा इस मुद्दे पर धरना प्रदर्शन कर रही है। वहीं सीएम ने भाजपा पर इस मुद्दे को राजनीतिक फायदे के लिए तूल देने का आरोप लगाया। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि 'भाजपा बेवजह का मुद्दा बना रही है। उन्होंने सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज और कन्नड़ ध्वज फहराने की अनुमति ली थी। जिला प्रशासन ने इस पर कार्रवाई की। चुनाव आ रहे हैं, इसलिए भाजपा इसे राजनीतिक रंग दे रही है। मैं भी हिंदू हूं और सभी लोगों से प्यार करता हूं। मैं सह-अस्तित्व और सहनशीलता में विश्वास रखता हूं।'
विज्ञापन


भाजपा जगह-जगह कर रही धरना प्रदर्शन
मांड्या में बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए मांड्या जिले के केरागोडु गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। रविवार को यहां भाजपा-जेडीएस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। आज भी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। केरागोडु गांव में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए हैं और लोगों ने नारेबाजी की। विपक्षी पार्टी भाजपा ने इस मुद्दे पर सरकार को घेर लिया है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में मांड्या की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई।  
विज्ञापन

 

क्या है विवाद
मांड्या जिले के केरागोडु गांव में 108 फीट ऊंचे स्तंभ पर हनुमान ध्वज फहराया गया था, जिसे जिला प्रशासन ने पुलिस बल का इस्तेमाल कर उतार दिया। ध्वज उतारने का स्थानीय  लोगों ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान हालात बिगड़ गए और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। 

जिला प्रशासन का कहना है कि स्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वज और कन्नड़ ध्वज फहराने की अनुमति दी गई थी, लेकिन ग्राम पंचायत की शर्तों का उल्लंघन करते हुए लोगों ने हनुमान ध्वज फहराया। इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई। भाजपा ने इसे लेकर राज्य की सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधा। विवाद इतना बढ़ा कि सीएम सिद्धारमैया ने भी इस पर बयान दिया और कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की जगह भगवा झंडा फहराना गलत है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed