फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Reel made while sitting on patient bed 38 medical students sentenced to 10 days additional training

Karnataka: मरीज के बेड पर बैठकर बनाई रील, 38 मेडिकल छात्रों को 10 दिन अतिरिक्त प्रशिक्षण की सजा

Mon, 12 Feb 2024 06:51 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 06:51 AM IST
सार

गडक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर डॉक्टर बसवराज बोम्मनहल्ली ने इसे एक गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि छात्रों को यदि रील बनानी ही थी तो उसे कैंपस के बाहर बनानी चाहिए था न कि अस्पताल परिसर में।

विज्ञापन
Karnataka Reel made while sitting on patient bed 38 medical students sentenced to 10 days additional training
मरीज के बेड पर बैठकर बनाई रील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मरीज के बेड पर बैठकर रील बनाना मेडिकल छात्रों को भारी पड़ गया। उन्हें दस दिन अतिरिक्त प्रशिक्षण की सजा दी गई है। कर्नाटक के गडग जिले स्थित गडग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के 38 छात्रों को कॉलेज परिसर में इंस्टाग्राम रील बनाने पर सजा दी गई है।

विज्ञापन


छात्रों ने ‘रील इट, फील इट’ टैगलाइन के साथ मरीजों के पलंग पर बैठकर रील बनाई थी। सजा के रूप में इन छात्रों की हाउसमैनशिप ट्रेनिंग 10 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। हाउसमैनशिप ट्रेनिंग इंटर्नशिप जैसा होता है, जहां इंटर्न को हाउस ऑफिसर्स के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन


गडक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर डॉक्टर बसवराज बोम्मनहल्ली ने इसे एक गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि छात्रों को यदि रील बनानी ही थी तो उसे कैंपस के बाहर बनानी चाहिए था न कि अस्पताल परिसर में। रील बनाने वालों में कई ने एमबीबीएस कोर्स पूरा कर लिया है और हाउस सर्जन कोर्स कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिया तर्क
छात्रों को जब ट्रोल किया जाने लगा तो उन्होंने सोशल मीडिया पर जवाब दिया। उनका कहना था कि कोरोना काल में भी हमने रील बनाई थी तब सराहना मिली थी लोगों ने इसी जिंदाजिली बताया था। उसी क्रम में यह रील बनाई गई लेकिन इसपर ट्रोल होंगे यह नहीं समझ सके थे।


डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में की थी प्री-वेडिंग शूटिंग
इस घटना से एक दिन पहले चित्रदुर्ग जिले के सरकारी अस्पताल में प्री-वेडिंग शूटिंग की थी। उन्हें कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडुराव ने निलंबित किया था। ये घटना तब सामने आई जब मेडिकल छात्रों के हिंदी और कन्नड़ गानों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed