फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Raichur Government hospitals refuse treatment, woman dies after giving birth

सरकारी अस्पतालों ने इलाज से किया इनकार, बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की हुई मौत

Fri, 24 Apr 2020 08:59 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायचूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायचूर Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 24 Apr 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Raichur Government hospitals refuse treatment, woman dies after giving birth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कर्नाटक के रायचूर में सरकारी अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है। रायचूर में एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा के कारण राज्य के दो सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए गई, लेकिन अस्पतालों ने इलाज से इनकार कर दिया। इसके चलते उसे मजबूरन निजी अस्पताल में जाना पड़ा। जहां उसने अपने बच्चे को जन्म दिया लेकिन वह इसकी खुशी मना पाती, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


बच्चे के जन्म के बाद महिला को तेज बुखार आना शुरू हुआ, जिससे निजी अस्पताल के डॉक्टरों को लगा कि उसे कोरोना संक्रमण है। डॉक्टरों ने महिला को तीसरे सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

मृतक मारिया को प्रसव पीड़ा होने के कारण 13 अप्रैल को रायचूर जिले के मानवी तालुक में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था। लेकिन उसे स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सिंधानुर तालुक के एक और सरकारी अस्पताल पीएचसी में भेजा गया। पीएचसी ने कहा कि महिला के मातृत्व कार्ड के अनुसार, वह उच्च जोखिम वाले मरीजों की श्रेणी में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारिया के पिता मलप्पा ने कहा कि दूसरे अस्पताल ने भी कुछ घंटों बाद इलाज से इनकार कर दिया। एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने हमसे यह कहते हुए जाने को कहा कि सिजेरियन डिलिवरी करने के लिए डॉक्टर्स उपलब्ध नहीं हैं। एक नर्स ने कहा कि हमें समय बर्बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि मारिया की हालत बहुत नाजुक है। 


मारिया को इसके बाद सिंधानुर के वीर गंगाधर अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने अगले दिन बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ती गई और अस्पताल ने उसे पांच दिनों तक बुखार कम नहीं होने पर 19 अप्रैल को रायचूर इंसिटिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में रेफर कर दिया। अगले दिन रिम्स में मारिया की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed