फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Politics Congress vs JDS Siddaramaiah challenge to kumaraswamy prove corruption allegation

सियासत: सिद्धरमैया की चुनौती- केंद्रीय मंत्री कर्नाटक में 'कमीशनखोरी' साबित करें, कुमारस्वामी ने लगाए हैं आरोप

Sun, 05 Jan 2025 04:27 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावणगेरे (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावणगेरे (कर्नाटक) Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 05 Jan 2025 04:27 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जनता दल सेकुलर (JDS) नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप साबित करें। सिद्धरमैया ने कहा, बिना दस्तावेजों और सबूतों के आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए।

विज्ञापन
Karnataka Politics Congress vs JDS Siddaramaiah challenge to kumaraswamy prove corruption allegation
केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाले केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी हैं। जेडीएस नेता कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व सीएम भी रह चुके हैं। सिद्धारमैया ने जेडीएस नेता को सबूतों के साथ आरोपों को साबित करने की चुनौती दी और कहा, केवल आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन


विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना नहीं, सबूत पेश करें
सिद्धरमैया ने कर्नाटक के दावणगेरे में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, बिना दस्तावेजों और सबूतों के आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, 'जेडीएस नेता को आरोप साबित करने दीजिए। उन्हें साबित करना चाहिए कि 60 फीसदी कमीशनखोरी और सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है।' उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना नहीं, उन्हें सबूत भी पेश करने चाहिए। 
विज्ञापन


कुमारस्वामी बोले- कमीशनखोरी 60 फीसदी पार कर चुकी है...
इससे पहले मैसूर में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और अब केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, कांग्रेस पार्टी के समर्थक ठेकेदार खुद कह रहे हैं कि कर्नाटक सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कमीशनखोरी 60 फीसदी पार कर चुकी है। बकौल कुमारस्वामी, ठेकेदारों का कहना है कि कांग्रेस से पहले वाली सरकार बेहतर थी। उन्होंने कहा कि पीडब्लूडी या सिंचाई विभाग में लूट हो रही है। ठेके मिलना काम है, लेकिन अब तो मकान आवंटन के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुडा मामले में भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
भ्रष्टाचार के आरोपों के अलावा कुमारस्वामी इससे पहले सितंबर, 2024 में सिद्धरमैया पर दलित की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कराने के आरोप भी लगा चुके हैं। उनके मुताबिक सिद्धारमैया ने एक ऐसे दलित के लिए आवंटित जमीन पर अवैध तरीके से घर बनवाया जो शारीरिक रूप से सक्षम नहीं था। जेडीएस नेता ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) पर 14 जगहों पर जमीन के गलत तरीके से आवंटन के आरोप भी लगाए। यह भी दिलचस्प है कि मुडा मामले में राज्यपाल ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed