{"_id":"68aea1c589005e8f310c99c9","slug":"karnataka-politics-bjp-slams-dk-shivakumar-on-statement-goddess-chamundeshwari-not-hindu-property-alone-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'चामुंडेश्वरी माता केवल हिंदुओं की नहीं, सबकी देवी हैं', डीके शिवकुमार के बयान पर विवाद; BJP हमलावर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'चामुंडेश्वरी माता केवल हिंदुओं की नहीं, सबकी देवी हैं', डीके शिवकुमार के बयान पर विवाद; BJP हमलावर
Wed, 27 Aug 2025 11:42 AM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:42 AM IST
सार
कर्नाटक उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि चामुंडी पहाड़ी और चामुंडेश्वरी देवी सभी समुदायों की हैं, केवल हिंदुओं की नहीं। इस बयान पर भाजपा ने तीखा हमला किया और इसे हिंदू आस्था पर चोट बताया। ये विवाद बानु मुश्ताक द्वारा मैसूर दशहरा के उद्घाटन से जुड़ा है। भाजपा नेताओं ने शिवकुमार को खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
कर्नाटक की राजनीति में जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, उसी समय से डीके शिवकुमार लगातार विवादों में घिरते नजर आते रहते हैं। हाल ही में चामुंडेश्वरी माता के एक कार्यक्रम यानि मैसूर दशहरा का बानु मुश्ताक नाम की लेखिका से उद्घाटन कराया गया। इस पर भाजपा शुरू से ही आपत्ति दर्ज करा रही थी। उसका कहना था कि जो हमारे धर्म को नहीं जानते हैं, उनसे धार्मिक कार्यक्रम का उद्घाटन कराना अनुचित है। मामला शांत हो ही रहा था कि डीके शिवकुमार ने एक और बयान दे दिया।
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि चामुंडी पहाड़ी और चामुंडेश्वरी देवी केवल हिंदुओं की नहीं बल्कि सभी समुदायों की हैं। उनका कहना है कि मंदिर किसी एक धर्म की संपत्ति नहीं है और सभी लोग यहां आकर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सकते हैं। इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे हिंदू आस्था पर चोट बताया है।
डीके शिवकुमार का बयान और तर्क
डीके शिवकुमार ने साफ कहा कि चामुंडी पहाड़ी और देवी चामुंडेश्वरी को किसी एक धर्म से जोड़ना सही नहीं है। यह हिंदुओं की संपत्ति भर नहीं है। यहां हर धर्म के लोग आते हैं, पूजा करते हैं और अपनी आस्था प्रकट करते हैं। मैं खुद गिरजाघरों, मस्जिदों, जैन मंदिरों और गुरुद्वारों में जाता हूं, क्या किसी ने रोका? उसी तरह हम कभी दूसरों को हिंदू मंदिरों में आने से नहीं रोकते। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या राम मंदिर में भी ऐसा कोई नियम नहीं है कि केवल हिंदू ही जा सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'बिलों पर मुहर की ताकत राज्यपाल-राष्ट्रपति के पास...', सुप्रीम कोर्ट में बोली महाराष्ट्र सरकार
भाजपा का पलटवार
भाजपा ने शिवकुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पवित्र हिंदू स्थलों को निशाना बना रही है। पार्टी ने एक्स पर लिखा कि धर्मस्थल के बाद अब कांग्रेस की नजर राज्य की आराध्य देवी चामुंडी पर है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान को खुश करने के लिए शिवकुमार ने ऐसा बयान दिया और इसका नतीजा कांग्रेस को आने वाले समय में भुगतना होगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस हिंदू परंपराओं का अपमान कर रही है।
भाजपा नेताओं की कड़ी चेतावनी
राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने शिवकुमार को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तुम जो पहले कुत्ते की तरह भौंकते थे, अब मेंढक बन गए हो। अगर चामुंडी माता से खिलवाड़ करोगे तो राजनीतिक रूप से राख हो जाओगे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह हिंदू धर्म का अपमान करने वालों का साथ दे रही है और दशहरा की परंपरा को कलंकित कर रही है। भाजपा का कहना है कि यह बयान हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है और इसका असर जनता के मन पर गहरा पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा स्थगित; आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 जगहों पर ED का छापा
मैसूर सांसद ने बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
मैसूर के सांसद और वाडियार शाही परिवार के सदस्य यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार ने भी शिवकुमार की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि चामुंडी मंदिर का इतिहास एक हजार साल से भी पुराना है और यह शक्तिपीठ के रूप में सदियों से भक्तों द्वारा विकसित किया गया है। वाडियार का मानना है कि ऐसी टिप्पणी इस धार्मिक विरासत की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। भाजपा और शाही परिवार दोनों का कहना है कि दशहरा हिंदू परंपराओं से जुड़ा उत्सव है और इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन