फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka political crisis: BJP MLA gathered in gurugram

कर्नाटक में सत्ता का नया नाटक, भाजपा विधायकों ने गुरुग्राम में डाला डेरा 

Mon, 14 Jan 2019 09:48 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 14 Jan 2019 09:48 PM IST
सार

  • कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर भाजपा के आरोप, विधायकों को तोड़ने की हो रही कोशिश 
  • येदियुरप्पा ने सीएम कुमारस्वामी पर भाजपा विधायकों को लालच देने का आरोप लगाया
  • सत्ता के संग्राम का केंद्र इस बार बेंगलुरू नहीं बल्कि हरियाणा का गुरुग्राम बना है
  • भाजपा के 104 विधायकों को एक रिजॉर्ट में ठहराया गया है, अगले कुछ दिनों यहीं रहेंगे  

विज्ञापन
Karnataka political crisis: BJP MLA gathered in gurugram
yediyurappa - फोटो : PTI

विस्तार

लंबी सियासी नूराकुश्ती के बाद कर्नाटक में भले ही कांग्रेस-जेडीएस की सरकार बन गई हो, लेकिन भाजपा के साथ सत्ता की जंग अभी भी खत्म नहीं हुई है। सत्ता के संग्राम का केंद्र इस बार बेंगलुरू नहीं बल्कि हरियाणा का गुरुग्राम बना है। भाजपा ने सीएम एचडी कुमारस्वामी पर अपने विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए इन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं। भाजपा के 104 विधायकों को गुरुग्राम के एक रिजॉर्ट में ठहराया है। बीएस येदियुरप्पा भी इनके साथ मौजूद हैं। अगले कुछ दिनों तक विधायक यहीं रहेंगे।  
विज्ञापन

येदियुरप्पा के आरोप 

इससे पहले सोमवार को भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.एस येदियुरप्पा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ जद (एस) और कांग्रेस गठबंधन राज्य में उनके विधायकों को लुभाने का प्रयास कर रहा है। येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा के 104 विधायक एकजुट हैं और वे राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डालेंगे। 
विज्ञापन


वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि भाजपा सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को लुभाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, उन्होंने विश्वास जताया था कि गठबंधन का कोई भी विधायक पाला नहीं बदलेगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के कुछ घंटों बाद येदियुरप्पा ने यह दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने राज्य भाजपा के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि हमने नहीं बल्कि उन्होंने (जद (एस)-कांग्रेस) खरीद-फरोख्त की शुरुआत की है। हम एक या दो दिन दिल्ली में रहेंगे क्योंकि कुमारस्वामी हमारे विधायकों के साथ संपर्क करने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं और खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है। 

कुमारस्वामी दे रहे लालच: येदियुरप्पा

उन्होंने कहा कि भाजपा सतर्क और सावधान है क्योंकि मुख्यमंत्री हमारे विधायकों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमारस्वामी भाजपा विधायकों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे है और कलबुर्गी के एक विधायक को मंत्री पद की पेशकश की गई है। येदियुरप्पा ने कहा कि बहुमत की संख्या होने के बावजूद सत्तारूढ़ गठबंधन भाजपा विधायकों को लुभाने की कोशिश में लगे हैं।

कर्नाटक से भाजपा विधायक पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यहां आये थे। वे राज्य से संबंधित घटनाक्रमों पर चर्चा के लिए यहीं रुक गए। येदियुरप्पा ने कहा कि हमारे विधायक एकजुट हैं। हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। हमारे विधायक कह रहे हैं कि हम 2-3 दिन यहां रहें और उसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। 


उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार में एकजुटता की कमी है। वे (जद (एस)-कांग्रेस) खुद चिंतित हैं। तीन दिन पहले, मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनके पास कोई अधिकार नहीं है और एक भी अधिकारी को स्थानांतरित नहीं कर सकते हैं। राज्य में कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने पिछले नौ महीने बर्बाद कर दिए। कोई भी विभाग सुचारू ढंग से काम नहीं कर रहा है। उनके बीच कोई एकजुटता नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed