{"_id":"63e0ef01d545d828924c6d0a","slug":"karnataka-news-update-cm-bommai-not-expanding-cabinet-to-avoid-giving-berth-to-bs-yediyurappa-son-siddaramaiah-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: सिद्धारमैया का दावा- येदियुरप्पा के बेटे न बन सकें मंत्री, सीएम बोम्मई ने नहीं किया कैबिनेट विस्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: सिद्धारमैया का दावा- येदियुरप्पा के बेटे न बन सकें मंत्री, सीएम बोम्मई ने नहीं किया कैबिनेट विस्तार
Mon, 06 Feb 2023 09:08 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 06 Feb 2023 09:08 PM IST
सार
कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया ने कहा, भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा के साथ अन्याय किया है। येदियुरप्पा और बोम्मई के बीच मनमुटाव चल रहा है, क्योंकि येदियुरप्पा के बेटे को मंत्री बनाने से बचने के लिए सीएम बोम्मई ने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कैबिनेट का विस्तार नहीं करने के पीछे की वजह भाजपा के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे को मंत्री बनाने से बचना है। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने सोमवार को यह दावा किया। कलबुर्गी में मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह भी आरोप लगाया कि कैबिनेट विस्तार नहीं करने का दूसरा कारण अधिक रिश्वत लेना है, क्योंकि सीएम बोम्मई ने कई विभाग अपने पास रखे हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया ने कहा, भाजपा ने येदियुरप्पा के साथ अन्याय किया है। आरएसएस के साथ मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया और बसवराज बोम्मई को उनकी जगह सीएम बनाया। येदियुरप्पा और बोम्मई के बीच मनमुटाव चल रहा है, क्योंकि येदियुरप्पा के बेटे को मंत्री पद देने से बचने के लिए बोम्मई ने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि इन दो कारणों से बोम्मई मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें, कर्नाटक में लगभग एक-चौथाई विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं, जिनमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, बेंगलुरु शहर विकास और वित्त विभाग शामिल हैं। सीएम बोम्मई पिछले कुछ महीनों से यह बात कह रहे हैं कि मंत्रिमंडल के विस्तार के संबंध में उनकी पार्टी आलाकमान से चर्चा हुई है। मंजूरी मिलने के बाद वह इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
हिंसा को बढ़ावा देता है हिंदुत्व...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि 'मनुवाद' और 'हिंदुत्व' हिंसा और भेदभाव को बढ़ावा देते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि वह भी एक हिंदू हैं और हिंदू धर्म को मानते हैं, लेकिन वह हिंदुत्व के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व और हिंदू धर्म अलग-अलग हैं। मुझे हमेशा हिंदू विरोधी के रूप में पेश किया जाता है। मैं हिंदू धर्म का विरोधी नहीं हूं। मैं भी एक हिंदू हूं, लेकिन मैं मनुवाद और हिंदुत्व का विरोधी हूं।
Karnataka CM Bommai